नेशनल ब्यूटी पेजेंट का आयोजन में झारखंड के फीमेल मॉडल्स ने अपना परचम लहराया।
Dainik Aawaz Ranchi:- स्टोरी लाइन इंडिया और सके स्टार के द्वारा संयुक्त रूप से नेशनल ब्यूटी पेजेंट का आयोजन दिल्ली के नोएडा सेक्टर 121 स्थित आर एस फार्म एंड बैंक्वेट हॉल में किया गया।
नेशनल ब्यूटी पेजेंट का आयोजन में झारखंड के फीमेल मॉडल्स ने अपना परचम लहराया है। जहां पर करीब सभी कैटेगरी मिला कर दो सौ से अधिक पार्टिसिपेट थे , उसमें से प्रमुख रूप से मिसेज वर्ल्ड इंडिया इंटरनेशनल का खिताब डॉक्टर मेघा रानी को मिला ,जो कि पेशा से ऑथर है।मिसेज यूनिवर्स इंडिया इंटरनेशनल का खिताब नीलम वर्मा पाया, वही: फर्स्ट रनर अप रही शिल्पी कुमारी। मिसेज की विनर सत्य मिश्रा रही। जूनियर मिस्टर विनर रहे श्रीश कुमार।
https://youtu.be/xXtUzSuKE6c?si=oIWLpX8IAa7o4XFYसाथ में ही स्टोरी लाइन इंडिया की फाउंडर और चीफ एडिटर साधना कुमर को सेलिब्रिटी जूरी के रूप में बुलाया गया।
इस मौके पर साधना कुमार ने कहा कि , वाकई ये काबिले तारीफ की बात है जहां हमारी बेटियां अपना परचम लहरा रही है, एक और फर्स्ट टाइम फीमेल क्रिकेट टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चैंपियन बनी, वही मॉडलिंग के क्षेत्र में हमारे झारखंड की लड़कियों ने अपना परचम राष्ट्रीय स्तर पर लहराया। सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ये हमारे लिए , झारखंड के लिए गौरव का क्षण है। अब इन्हें आगे यूहीं अच्छे ऑपर्च्युनिटी मिलता रहे।
साधना कुमार झा ने कहा कि जल्द ही स्टोरी लाइन इंडिया के द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया जायेगा जहां हमारे प्रेस बंधुओं को हमारी सारे विनर्स से रूबरू होने का मौका मिलेगा एवं वहां स्टोरी लाइन इंडिया रत्न श्री अवार्ड के बारे में भी खास जानकारी दी जाएगी।


Comments
Post a Comment