झारखंड की राजधानी में Mettaz Services के द्वारा शुरू की गई PM Surya Ghar Muft Bijli Yojna

रांची से शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, मेटाज़ सर्विसेज़ ने लगवाया 5 किलोवाट का सोलर सिस्टम

रांची, (Chandan Pathak)। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी “प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” की शुरुआत झारखंड की राजधानी रांची से की गई है। इस योजना के तहत आम जनता को सौर ऊर्जा के माध्यम से मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

https://youtu.be/kDes_f022CA?si=6Me5BDqEngcelq4S 


रांची के पुंदाग क्षेत्र में मेटाज़ सर्विसेज़ सह APN  सोलर की ओर से 5 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल सिस्टम इरफान अहमद के घर के छत पर लगाया गया है। इस अवसर पर मेटाज़ सर्विसेज़ के संचालक सरवर खान ने बताया कि यह योजना आम जनता के लिए एक बड़ा अवसर है। इसके माध्यम से लोग अपने घरों की बिजली जरूरतें खुद पूरी कर सकते हैं और बिजली बिल में भारी बचत कर सकते हैं।


उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ हर भारतीय नागरिक उठा सकता है, जिसके नाम से बिजली का बिल आता है। केंद्र सरकार की इस पहल का उद्देश्य देश में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना और हर घर को आत्मनिर्भर बनाना है।


सरवर खान ने आगे बताया कि मेटाज़ सर्विसेज़ झारखंड में सौर ऊर्जा को लेकर जागरूकता फैलाने और अधिक से अधिक घरों में सोलर सिस्टम लगाने की दिशा में कार्य कर रही है।

अगर आप भी अपने घर में लगाना चाहते हैं सोलर तो दिए गए नंबर पर संपर्क करें। 

08002551841

Comments