अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् राँची महानगर द्वारा 12 जनवरी विवेकानंद जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया
दैनिक आवाज़ न्यूज: Chandan Pathak
Ranchi:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् राँची महानगर द्वारा 12 जनवरी विवेकानंद जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस पर बड़ा तालाब स्थित युवाओं के ह्रदय सम्राट स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा के समीप दीपप्रज्वलन कर उन्हें याद किया गया और उनके बताए मार्गो पर चलने का संकल्प लिया।
● कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर सोशल मीडिया संयोजक रिपुंजय धर दुबे ने किया। रिपुंजयधर ने बताया कि युवा ह्रदय सम्राट स्वामी विवेकानन्द जी के जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस पर महानगर द्वारा भव्य दीपप्रज्वलन किया गया है।
●मुख्य वक्ता में राष्ट्रीय कार्यकरणी के विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ पंकज सर ने बताया कि की 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सभी युवा तरुणाई को उन से सीखने की आवश्यक्ता है। वर्ष 1863 में जन्मे नरेंद्रनाथ दत्ता यानि स्वामी विवेकानंद की जन्म-दिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर वर्ष 1984 से हर साल मनाया जा रहा है। स्वामी विवेकानंद का पूरा जीवन और उनके किए गए कार्य आज भी युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं। महज 39 वर्ष का जीवन जीने वाले स्वामी विवेकानंद का पूरी जिंदगी आज के छात्र-छात्राओं को प्रेरित करने वाली है। 1893 में विवेकानंद जी ने शिकागो में विश्व धर्म संसद में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
● वही वक्ता के अगले क्रम में महानगर मंत्री रोहित शेखर ने बताया कि विद्यार्थी परिषद ने राष्ट्र और समाज को देने वाले महान विभूति, जिनका व्यक्तित्व विराट एवं अद्भुत रहा है। ऐसे व्यक्तित्व वाले स्वामी विवेकानंद जी को अपना आदर्श मानकर 1948 से ही लगातार काम करते आ रही है।वही शेखर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के जीवन को विद्यार्थी परिषद अपना आदर्श इसलिए मानती है कि उनके जीवन को देखने से देश हमें देता है सब कुछ हम भी तो कुछ देना सीखे जैसे भाव मन में उत्पन्न होते हैं जिसने राष्ट्र और समाज के लिए अपनी पूरी जीवन को खपा दिया। अपने राष्ट्र एवं समाज के लिए सभी सुख-सुविधाओं का त्याग दिया, ऐसे लोग समाज को आज भी ओर आगे भी प्रेरणा देने का काम करते रहते है और हम सभी युवाओ को स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करना चाहिए।
मौके पर डॉ पंकज सर,शुभम प्रोहित, प्रणव गुप्ता, निवास मंडल, शशि कांत,दिशा दित्य,प्रेम प्रतीक,रोहित शेखर,रिपुंजय धर दुबे,आरव सिंह,सृष्टि पाठक,मुन्ना, संजना,अमर,सौरभ,पवन,गौरभ,सोनू,एवम सैकड़ो की संख्या में अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् प्रदेश सह कार्यालय मंत्री


Comments
Post a Comment