Skip to main content
झारखंड छात्र परिषद ने मनाया स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह
आज दिनांक 12/01/2023 को झारखंड छात्र परिषद के द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह के उपलक्ष्य में परिचर्चा का आयोजन ज्योति पब्लिक स्कूल बड़ा तालाब राँची में किया गया ।
परिचर्चा में मुख्य रूप से झारखंड छात्र परिषद के संस्थापक श्री राजीव रंजन मिश्रा , अशोक पुरोहित , कैलाश केसरी , उपेंद्र रजक , लंकेश सिंह , गोपाल पारीक , राहुल सिन्हा चंकी उपस्थित थे ।
इस अवसर पर झारखंड छात्र परिषद के संस्थापक श्री राजीव रंजन मिश्रा मुख्यरूप से उपस्थित थे ।श्री मिश्रा ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिछाया पे पुष्प अर्पित किया । श्री मिश्रा ने झारखण्ड छात्र परिषद के सदस्यों से स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को जन जन तक पहुँचाए एवं उनके बताए मार्ग पर चले ।
झारखंड छात्र परिषद ने कार्यक्रम के दौरान सर्व सहमति से केंद्र सरकार से स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी को पाठ्यक्रम में जोड़ने की मांग की एवं कहा कि देश को जानना है को स्वामी जी की जीवनी को जानना जरूरी है ।
परिचर्चा में पीयूष आनंद , ज्योति शंकर साहू , टिंकू महतो , नवनीत पांडेय , सत्येंद्र पासवान , शाहिल कुमार ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवनी पर प्रकाश डाला एवं उनके द्वारा किये गए संघर्षो के बारे मे बताया ।
परिचर्चा के पश्चात सैकड़ो की संख्या में झारखंड छात्र परिषद के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य ने पदयात्रा कर स्वामी विवेकानंद सरोवर पहुँचे एवं उनके मूर्ति पर माला चढ़ाकर पुष्प अर्पित किया ।
इस अवसर पर इंदर सिंह , गोपाल पारीक , सुनील रंजन सहाय , सोनू भारद्वाज , विक्की शर्मा , पंचम महतो , अमित कुमार केसरी , अमरदीप साहू , कमलेश दुबे , श्रवण कुमार , पिंटू तिवारी , कैलाश सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल थे।
Comments
Post a Comment