Skip to main content
लातेहार में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
The Dainik Aawaz :- Ranchi
आज दिनांक 21 जनवरी 2023 को बनवारी साहू महाविद्यालय लातेहार में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक श्री हरीकृष्ण सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री राजधानी प्रसाद यादव जी थे जिन्होंने अपने संबोधन में कहा कि *देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के परिकल्पना है कि* *परीक्षा जीवन का हिस्सा है इस से डरना नहीं चाहिए। आप जो भी करिए पूरे आत्मविश्वास के साथ करिये। त्यौहार के मूड में परीक्षा लिखिए।
जीवन में सफलता और असफलता दोनों में अनुनाश्रय संबंध है, जो कड़ी लगन एवं परिश्रम से सफलता प्राप्त किया जा सकता है।
परीक्षा पर चर्चा, पेंटिंग प्रतियोगिता में 50 छात्र एवं छात्राएं भाग लिए, 45 मिनट के इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कोमल कुमारी, द्वितीय स्थान अंशु सिन्हा, तृतीय स्थान अनिता कुमारी एवं चतुर्थ स्थान चंचल कुमार रवि प्राप्त किए, जिन्हें मुख्य अतिथि श्री राजधानी प्रसाद यादव जी बनवारी साहू के सचिव श्रीमती अंजू गुप्ता पूर्व विधायक श्री हरि सिंह बनवारी साहू विद्यालय के प्राचार्य श्री पीके तिवारी जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के जिला संयोजक श्री छोटू राजा एवं श्री सुमंत यादव के द्वारा क्रमशः सभी विजेताओं के बीच प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया।
पेंटिंग प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली में जिला महामंत्री पंकज सिंह, बंसी यादव, प्रोफेसर नरेश कुमार पांडे, प्रोफेसर हरिप्रसाद सिंह, जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक श्री हरि कृष्ण सिंह जिला कार्यसमिति सदस्य श्री मनोज कुमार, श्रीमती आशा देवी थे।
उक्त कार्यक्रम में उपस्थित थे :-
बनवारी साहू महाविद्यालय के भूमि दाता श्री कृष्णा प्रसाद महाविद्यालय के सहायक अनुपम मिश्रा एवं सभी महाविद्यालय के शिक्षक छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
धन्यवाद।
पंकज सिंह
जिला महामंत्री
Comments
Post a Comment