श्री श्री शिव बारात आयोजन समिति तथा हिमालय परिवार के द्वारा भव्य शोभा यात्रा

The Dainik Aawaz News Ranchi:- 26-01-2023 
श्री श्री शिव बारात आयोजन समिति तथा हिमालय परिवार के द्वारा देवाधिदेव महादेव की तिलक उत्सव की भव्य शोभा यात्रा  निकाली गई।


आज दिनांक 27/01/2023 को श्री श्री शिव बारात आयोजन समिति तथा हिमालय परिवार के द्वारा देवाधिदेव महादेव की तिलक उत्सव की भव्य शोभा यात्रा बहुत ही धूमधाम से  मनाया गया।
पंच देव शिव मंदिर से निकल कर अलकापुरी, कृष्ण नगर कॉलोनी ,मेट्रो गली ,रातू रोड ,सती मंदिर रोड होते हुए बाजे गाजे के साथ धूमधाम से पैदल यात्रा पहाड़ी मंदिर पहुंची। 



जहां देवाधिदेव महादेव के तिलक देवो का भव्य स्वागत हुआ तत्पश्चात प्राचीन पहाड़ी मंदिर में तिलकोत्सव का आयोजन शिव भक्तों एवं विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा भव्य आरती पूजा अर्चना एवं भजन के साथ संपन्न हुआ।


इस आयोजन में संघ के श्री रमेश सिंह जी ,शैलेंद्र कुमार, नवीन तनेजा ,राकेश अरोड़ा, पूर्व पार्षद सुनीता देवी ,अशोक बजाज, सुमित बजाज, सुजीत सिंह जी ,नमन भारतीय,रवि अरोड़ा, संजय अरोड़ा ,राजेश गुप्ता, विजय वर्मा ,दिलीप गुप्ता ,अशोक यादव एवं बाबा के भक्तों में बहुत संख्या में महिलाएं भी शामिल थे।
*यह जानकारी समिति के मिडिया प्रभारी नमन भारतीय ने दी।*

Comments