NRHM, ANM, GNM संघ और झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्सक का राजभवन के समक्ष महाधारणा

The Dainik Aawaz News Ranchi:-
 दिनांक 25 जनवरी 2022 झारखंड राज्य एनआरएचएम एएनएम जीएनएम संघ और झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी संघ संयुक्त आह्वान पर जो भूख हड़ताल राज्यपाल भवन के सामने चल रहा है ।


इनकी मांगे समायोजन नियमितीकरण करने के लिए भूख हड़ताल पर बैठे है सरकार 16 वर्षों से इन कर्मियों को जिनकी संख्या राज्य में 16000 है । सेवाएं ले रही हैं राज्य को स्वस्थ करने में इनका अहम योगदान है। लेकिन नियमित करने के लिए पूर्व की सरकार ने कुछ नहीं किया। वर्तमान की सरकार ने भी इन्हें लटकाए रखा। 



जब विगत 16 वर्षों से कार्यरत हैं और इनकी सेवा ली जा रही है सेवा दे रहे हैं तो फिर नियमित करने में सरकार को क्या परेशानी है। भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि हम इनकी मांगों को मनवाने हेतुनिवेदन करेंगे क्योंकि पक्ष और विपक्ष झारखंड में मिलकर 22 वर्षों से लूट रहे हैं राज्य को कभी इनकी सरकार तो कभी उनकी सरकार। यह चलेगा नहीं। 


 रोजगार देने की बात तो दूर, जिन को रोजगार मिला है उनको भी नियमित सरकार नहीं कर रही है। राज्य हित में कर्मचारियों के हित में सोचना होगा। चाहे वह आंगनबाड़ी की सेविका हो मनरेगा कर्मी हो पारा टीचर हो स्वास्थ्य विभाग के अनुबंध कर्मी हो सबके लिए सरकार को आगे बढ़कर इनको गले लगाना होगा। 


अल्प मानदेय पर काम करने वाले लोग को पता नहीं कि उनके परिवार का कल क्या होगा । करोना जैसी महामारी के वक्त भी गंभीर परिस्थिति में फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में कार्य करते रहें अब तक इन्हें अछूता रखने से स्वस्थ कर्मियों में निराशा और भय का माहौल पैदा हो गया है। तब यह भूख हड़ताल करना प्रारंभ किए। 
हड़ताल कर्मियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहां कि आपने मांगे भारतीय जनतंत्र मोर्चा माननीय मुख्यमंत्री को अविलंब कार्रवाई करते हुए इनको नियमित करने की मांग करेगी जनता के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे

Comments