Skip to main content
XISS में "गेम्स एंड स्पोर्ट्स वीक"
The Dainik Aawaz News:- Ranchi
XISS में "गेम्स एंड स्पोर्ट्स वीक" का दूसरा दिन
ज़ेवियर समाज सेवा संस्थान (एक्सआईएसएस), रांची ने 21 जनवरी, शनिवार को बास्केटबॉल क्वार्टर फाइनल मैच के साथ ‘गेम्स एंड स्पोर्ट्स वीक' के दूसरे दिन की शुरुआत की।
आज के बास्केटबॉल क्वार्टर फाइनल के मैच में लड़कों के टीम में फाइनेंस-2 ने आरएम-1 को 13-12 से, मार्केटिंग 2 ने एचआरएम 2 को 34-21, आरएम-2 ने मार्केटिंग- 2 को 0-27 और लड़कियों के मैच में एचआरएम ने फाइनेंस को 36-12 से हराया।
टेबल टेनिस (लड़कों) एकल में, टीम एचआरएम जीती और युगल में टीम फाइनेंस ने जीत हासिल की, युगल में टीम फाइनेंस ने टीम एचआरएम को हराया, जबकि टेबल टेनिस (लड़कियों) में टीम एचआरएम ने एकल और युगल दोनों श्रेणियों में जीत हासिल की। कैरम के फाइनल गेम में टीम फाइनेंस ने टीम एचआरएम को हराया। शतरंज के खेल में फायनल में टीम फायनेंस विजयी रही।
फुटसल सेमीफाइनल के मैच में टीम मार्केटिंग ने टीम फाइनेंस को और टीम आरएम ने टीम एचआरएम को हराया।
ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, रूरल मैनेजमेंट, मार्केटिंग मैनेजमेंट, और फाइनेंशियल मैनेजमेंट के सभी छात्रों के साथ-साथ फैकल्टी और स्टाफ सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।
Comments
Post a Comment