AUS vs SA Women's T20 World Cup Final: ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार जीता महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब, साउथ अफ्रीका का सपना टूटा
The Dainik Aawaz News:- AUS vs SA
Women's T20 World Cup Final: ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार जीता महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब, साउथ अफ्रीका का सपना टूटा
ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है. फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 19 रन से हराया. ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार खिताब जीता है. ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 157 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन वह छह विकेट पर 137 रन ही बना पाई. साउथ अफ्रीका के लिए ओपनर लौरा वोलवार्ड ने 48 गेंदों पर 61 रन बनाए जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल थे. बाकी की बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाईं. ऑस्ट्रेलिया के लिए मेगन शूट, एश्ले गार्डनर, जेस जोनासेन और डार्सी ब्राउन को एक-एक विकेट मिला.
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवरों में छह विकेट पर 156 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया के लिए बेथ मूनी ने नाबाद 74 रनों की पारी खेली. वहीं एश्ले गार्डनर ने 29 और एलिसा हीली ने 18 रनों की पारी खेली. साउथ अफ्रीका की ओर से मारिजाने कैप और शबनम इस्माइल ने दो-दो विकेट चटकाए थे. मूनी प्लेयर ऑफ द मैच रहीं. ऑस्ट्रेलिया की खिताबी जीत- 2010, 2012, 2014, 2018, 2020, 2023.



Comments
Post a Comment