Skip to main content
झारखंड में बनने वाला है ग्लास ब्रिज, जानें कहां कर सकेंगे आप स्काईवॉक
The Dainik Aawaz News:- झारखंड में बनने वाला है ग्लास ब्रिज, जानें कहां कर सकेंगे आप स्काईवॉक
झारखंड के लोग अब स्काईवॉक का मजा अपने ही राज्य में ले सकते हैं. राजधानी रांची में राज्य का पहला ग्लास ब्रिज बनने वाला है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक रांची के सबसे फेमस टूरिस्ट स्पॉट पतरातू में स्काईवॉक की फैसिलिटी जल्द ही मिलने वाली है. बता दें कि राजगीर के तर्ज पर ही इसका निर्माण किया जा रहा है। विभाग ने की इस योजना पर काम करना शुरू inextlive की रिपोर्ट के अनुसार ,राज्य के चार प्रमुख पर्यटन स्थलों पर ग्लास ब्रिज का निर्माण किया जाएगा. जिसमें दशम फॉल, पतरातू घाटी, जोन्हा फॉल के अलावा नेतरहाट भी शामिल हैं।
झारखंड पर्यटन विभाग ने इस योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। विभाग ने इस प्रोजेक्ट के लिए एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरु कर दी है। विभाग ने एजेंसी से मांगी ये जानकारी रिपोर्ट्स के अनुसार, जो भी एजेंसी स्काई वॉक का निर्माण करनेवाली है विभाग ने उससे विभिन्न मुद्दों पर जानकारी मांगी है।
विभाग का कहना है एजेंसी को पूरी साइट की जानकारी देनी होगी। साथ ही अनुमानित विजिटर की संख्या , आर्थिक लाभ और हानि का डाटा, पर्यावरण और सामाजिक प्रभाव पडऩे वाले की भी जानकारी, संचालन से होने वाले फायदे इस तरह की जानकारियां विभाग को दी जानी है। बता दें कि इसके लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य भी जल्द ही शुरू होने वाला है। विभाग का कहना है कि जिस एजेंसी द्वारा स्काईवॉक का निर्माण किया जाएगा, उसी एजेंसी को देखरेख और मेनटेनेंस की जिम्मेवारी भी दी जाएगी।
Comments
Post a Comment