Skip to main content
मेरा वोट, मेरा भविष्य।। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण
मेरा वोट, मेरा भविष्य।।
The Dainik Aawaz News Ramgarh:- जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण
रामगढ़: *23 रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के मद्देनजर सोमवार को चल रहे मतदान कार्यों को लेकर गठित जिला नियंत्रण कक्ष का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा ने निरीक्षण किया।*
इस दौरान सुश्री मिश्रा ने जिला नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक कर्मियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेने के क्रम में सभी को निर्धारित प्रारूप के अनुसार सेक्टर दण्डाधिकारियों व मतदान पदाधिकारियों से जानकारियां संलग्न करने का निर्देश दिया।
मौके पर सुश्री मिश्रा ने सभी कर्मियों को कार्यों को गंभीरता से करते हुए किसी भी क्षेत्र से किसी भी प्रकार की अप्रिय सूचना प्राप्त होने पर त्वरित जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय पदाधिकारियों को इसकी सूचना देने एवं वरीय पदाधिकारियों को त्वरित मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्य करने का निर्देश दिया। इस दौरान निर्वाची पदाधिकारी 23 रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र सह अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी सह जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, वरीय पदाधिकारी मीडिया कोषांग सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी रामगढ़ सहित अन्य उपस्थित थे।
रिपोर्ट अभिषेक मिश्रा
Comments
Post a Comment