Skip to main content
अपराधियों का तांडव फिर से एक बार रामगढ़ जिले मे: अंबा प्रसाद
The Dainik Aawaz News Ramgarh:-अपराधियों का तांडव फिर से एक बार रामगढ़ जिले मे
कांग्रेसी नेता बितका बाउरी की गोली मारकर हत्या
रामगढ़ : जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र अंतर्गत सौंदा बस्ती पेट्रोल पंप के पास बड़कागांव विधायक प्रतिनिधि बितका बाउरी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
मामले की पुष्टि करते हुए पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि बितका बाउरी पेट्रोल पंप के पास बैठा हुआ था। इसी बीच तीन अपराधी बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे। उन लोगों ने सबसे पहले बितका बाउरी को एक गोली मारी। जिससे वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद अपराधियों ने उस पर गोलियों की बरसात कर दी।
पुलिस के अनुसार बिकता को आठ गोली मारी गई है। स्थानी ग्रामीणों के द्वारा घायल बितका बाउरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद सहित अन्य नेता अस्पताल पहुंचे। विधायक ने कहा कि यह पुलिस की विफलता है कि अपराधी सरेआम गोली मारकर हत्या कर दे रहे हैं। विधायक ने रामगढ़ पुलिस ने तत्काल इस मामले के आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है।
रिपोर्ट अभिषेक मिश्रा
Comments
Post a Comment