बरियातू प्रखंड में बड़ी धूमधाम से मना महाशिवरात्रि

The Dainik Aawaz News Bariyatu: लातेहार जिला अंतर्गत बारियातू प्रखंड के  टोला मंझीलाडीह में महा शिवरात्री  को लेकर धूमधाम से पूजा हुई संपन्न। 



मौके पर उदय कुमार पांडेय ने बताए की महाशिव रात्रि देवों के देव महादेव की बारात निकलती है और धूमधाम से नाचते गाते हुए कई तरह भूत,  पिसाच आदि शिव जिनकी बारात में शामिल होते हैं। यह शिवरात्रि  फाल्गुन के कृष्णपक्ष के त्रियोदशी प्रयन्त चतुर्दशी तिथि को प्रत्येक वर्ष मनाई जाती है । इसी दिन देवो के देव महादेव शंकर भगवान और माता पार्वती का विवाह हुवा था इसलिए यह पर्व प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है ।



जो भक्तजन यह पर्व करते है वे दिनभर बिना अन्न जल के उपवास करते है और पूजन के पश्चात रात में फल इत्यादि ग्रहण करते है उसके बाद दूसरा दिन अन्ना ग्रहण करते है इस पर को करने से पति का उम्र दीर्घायु होता है ।



 महाशिवरात्रि के मौके पर समाज सेवी उगेशर प्रजापति जलेश्वर प्रजापति विनोद प्रजापति रूपेश प्रजापति और  पूनम कुमारी शांति देवी, और कई भक्ति उपस्थित हुए।

Comments