Skip to main content
दिल्ली के डिप्टी CM सिसोदिया गिरफ्तार, 8 घंटे की पूछताछ के बाद शराब घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन
The Dainik Aawaz News Delhi:- दिल्ली के डिप्टी CM सिसोदिया गिरफ्तार, 8 घंटे की पूछताछ के बाद शराब घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन
दिल्ली शराब घोटाला (Delhi liquor scam) मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को CBI ने 8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को कल यानी सोमवार को मेडिकल करवाने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को जांच में सहयोग न करने पर सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया गया है। सीबीआई रविवार सुबह से ही मनीष सिसोदिया से सीबीआई दफ्तर में सवाल-जवाब कर रही थी। करीब आठ घंटे तक लंबी पूछताछ के बाद सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया गया।
Comments
Post a Comment