PM Modi आज करोड़ों किसानों को देंगे बड़ी सौगात, सीधे खाते में ट्रांसफर करेंगे 16,800 करोड़ रुपये, हो गया ऐलान

The Dainik Aawaz News Delhi:-  PM Modi आज करोड़ों किसानों को देंगे बड़ी सौगात, सीधे खाते में ट्रांसफर करेंगे 16,800 करोड़ रुपये, हो गया ऐलान



PM Kisan Samman Nidhi Scheme Latest Update: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (pm kisan scheme) के लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर है. देश के करोड़ों किसान जो 13वीं किस्त के पैसे का इंतजार कर रहे थे उनका ये इंतजार आज खत्म हो जाएगा. पीएम मोदी (PM Modi) आज यानी सोमवार को 8 करोड़ से भी ज्यादा किसानों के बैंक खाते में 16,800 करोड़ रुपये की राशि जारी करेंगे. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इस बारे में ट्वीट करके जानकारी दी है.


सालाना दिए जाते हैं 6000 रुपये


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना के तहत पात्र किसानों को हर चार महीने पर 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है. यह योजना फरवरी, 2019 में पेश की गई थी, लेकिन इसे दिसंबर 2018 से प्रभावी माना गया था.


कृषि मंत्री समेत कई मंत्री रहेंगे मौजूद

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी कर्नाटक के बेलगावी में आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम-किसान योजना की 13वीं किस्त जारी करेंगे. इस कार्यक्रम में पीएम किसान और जल जीवन मिशन के लाभार्थियों समेत लगभग एक लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और कृषि सचिव मनोज आहूजा भी इस दौरान मौजूद रहेंगे.


कब-कब जारी हुई हैं किस्तें

पीएम-किसान योजना की 11वीं किस्त मई, 2022 में जारी की गई थी जबकि 12वीं किस्त अक्टूबर, 2022 में जारी की गई थी. इस योजना के तहत अब तक 11 करोड़ से अधिक किसानों को कुल 2.25 लाख करोड़ रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है. इनमें से 1.75 लाख करोड़ रुपये कोविड-19 काल में किसानों को कई किस्तों में दिए गए थे.


आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं-


>> आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा.

>> अब होम पेज पर डैश बोर्ड पर क्लिक करें.

>> इसके बाद में अपना राज्य, जिला और गांव को सलेक्ट करें.

>> अब आपकी स्क्रीन पर लिस्ट ओपन हो जाएगी.

>> इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं.

Comments