लातेहार समाहरणालय परिसर से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत आज 30 तीर्थयात्रियों के जत्थे को किया गया रवाना....

 The Dainik Aawaz News Latehar:-सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय लातेहार

दिनांक: 20.03.2023


समाहरणालय परिसर से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत आज 30 तीर्थयात्रियों के जत्थे को किया गया रवाना....

लातेहार

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत आज दिनांक 20.03.2023 को समाहरणालय परिसर से 30 तीर्थयात्रियों के जत्थे को सोमनाथ तीर्थ यात्रा हेतु परियोजना निदेशक श्री विंदेश्वरी ततमा,अपर समाहर्ता श्री आलोक शिकारी कच्छप, जिले के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।


 लातेहार जिले से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत तीर्थ यात्री रांची पहुंचेंगे। पर्यटन विभाग द्वारा रांची से सोमनाथ तीर्थ यात्रा के लिए यात्रियों के विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र के बीपीएल बुजुर्ग व्यक्तियों को तीर्थ स्थलों को भ्रमण कराया जाता है।


इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी श्री शेखर कुमार, जिला योजना पदाधिकारी श्री संतोष भगत, एनडीसी श्री बंधन लांग, जिला खेल पदाधिकारी श्री शिवेंद्र कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी लातेहार, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


TEAMPRD (LATEHAR)

Comments