ट्रिपल मर्डर के आरोपी आरपीएफ जवान को फांसी की सजा

The Dainik Aawaz News: Ramgarh:- ट्रिपल मर्डर के आरोपी आरपीएफ जवान को फांसी की सजा


बरकाकाना रेलवे कॉलोनी के क्वार्टर में घुसकर परिवार के 3 लोगों की गोली मारकर हत्या व दो लोगों को जख्मी करने के आरोपी आरपीएफ जवान पवन कुमार सिंह को एडीजे प्रथम शेषनाथ सिंह की कोर्ट ने दोषी करार दिया है. कोर्ट ने इसे जघन्य अपराध मानते हुए धारा 302 के तहत फांसी की सजा सुनाई है. वहीं धारा 307 के तहत 10 साल की सजा, 10 हजार जुर्माना लगाया है. 

जुर्माना की राशि नहीं देने पर 1 वर्ष की अतिरिक्त कारावास और 27 आर्म्स एक्ट में 7 साल की सजा और 10 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई. जुर्माना की राशि नहीं देने पर 1 वर्ष की अतिरिक्त सजा काटनी होगी. कोर्ट ने 16 गवाहों की गवाही व लोक अभियोजक अरबी राय की दलीलों को सुनने के बाद अपना फैसला सुनाया.
रिपोट अभिषेक मिश्रा

Comments