The Dainik Aawaz News Ramgarh:- आगामी रामनवमी पर्व को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में रामगढ़ हुई शांति समिति की बैठक
रामगढ़: आगामी रामनवमी पर्व को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन की अध्यक्षता में शनिवार को रामगढ़ थाना में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने रामनवमी पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर सभी अधिकारियों एवं शांति समिति के सदस्यों को पर्व के दौरान ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी वही उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाई करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु यह बहुत जरूरी है कि सोशल मीडिया पर विशेष ध्यान दिया जाए। सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि किसी भी क्षेत्र में कहीं भी कोई अफवाह सामने आने पर उस पर त्वरित कार्य एवं अफवाह फैलाने वाले के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए वहीं उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से भी किसी प्रकार की अफवाह सामने आने पर त्वरित इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों/थाना अथवा जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06553 222005 देने की अपील की
शांति समिति की बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी रामनवमी पूजा समिति के सदस्यों को निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने किसी भी परिस्थिति में रूट ना बदलने एवं इसे सुनिश्चित कराने को लेकर संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों/कर्मियों को सतर्क रहकर अपने-अपने क्षेत्रों में हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने एवं किसी भी प्रकार का संदेह होने पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को डीजे के इस्तेमाल पर विशेष ध्यान देने एवं किसी भी क्षेत्र से डीजे के माध्यम से आपत्तिजनक गीत बजाए जाने से संबंधित मामलों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
रिपोर्ट अभिषेक मिश्रा


Comments
Post a Comment