The Dainik Aawaz News Ranchi:- आज दिनांक 27 मार्च 2023 (सोमवार) को राजभाषा कार्यान्वयन उप समिति, बोकारो थर्मल के तत्वाधान में एक दिवसीय राजभाषा कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका विषय था राजभाषा और संबंधित चुनौतियां।
कार्यशाला का उदघाटन मुख्य अभियंता व परियोजना प्रधान श्री एन.के. चैधरी, उपमहापब्रंधक, श्री बी जी होलकर, एवं मुख्य अतिथि तथा वक्ता श्री ओम प्रकाश जोशी, प्राचार्य, केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल, एवं श्री रोहित कुमार, संयुक्त निदेशक (मा.सं.), श्री प्रकाश कुमार, एस.डी.ई.(या.) ने संयुक्त रूप से किया। स्वागत भाषण उपमहाप्रबंधक श्री बीजी होलकर ने दिया एवं कहा कि हिंदी बहुत ही सरल एव सहज भाषा है।
कार्यशाला का शुभांरभ करते हुए मुख्य अभियंता व परियोजना प्रधान ने सभी अधिकारीयों व कर्मचारियों को अपने कार्यालयीन कार्य हिंदी में करने को कहा। इसके बाद मुख्य वक्ता श्री जोशी ने राजभाषा अधिनियम संबंधी बातंे बताई और राजभाषा संबंधित चुनौतियों पर चर्चा की। कार्यशाला में अधिकारी ग्रुप में श्री प्रकाश कुमार, राकेश कुमार, अभिषेक कुमार, विजय वर्मा, मनोज कुमार, रोहित कुमार, तनीषा सिल्वी, एस. के. ओझा, विपीन कुमार, अभिनव कुमार, उदय आर्या, जसीम अंसारी, श्रीराम शर्मा, तारीक सईद, ए गोराई इत्यादि उपस्थित रहें।
वही कर्मचारी ग्रुप में श्री मनोज सिंह, एस सैमुअल, प्रेम इक्का, रवि कुमार, देवनील कर्ण, राजेश सिंह, अरूण कुमार, संजय राय, दीपक कुमार, रंजन मिश्रा, रविन्द्र सिन्हा, सुनिल कुमार, शशि भूषण प्रसाद, पप्पू घासी, धीरेन्द्र कुमार, एम के चैघरी, इत्यादि थे। कार्यक्रम का संचालन श्री डी.एन. शर्मा एवं मो0 शाहिद इकराम ने संयुक्त रूप से किया।
.jpeg)

Comments
Post a Comment