बड़कागांव:- ग्रामीण सड़कों पर ट्रांसपोर्टिंग कार्य करने पर बिफरी विधायक अंबा प्रसाद, विधानसभा के वेल में पहुंचकर किया विरोध

The Dainik Aawaz News Hazaribag:-  ग्रामीण सड़कों पर ट्रांसपोर्टिंग कार्य करने पर बिफरी विधायक अंबा प्रसाद, विधानसभा के वेल में पहुंचकर किया विरोध

ग्रामीणों के आवागमन वाली सड़क पर किया जा रहा है कोयला ट्रांसपोर्टिंग, लोगो को हो रही काफी परेशानी, हो रहे हैं दुर्घटना के शिकार-अंबा प्रसाद

बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने दिन बुधवार को विधानसभा बजट सत्र के दौरान ग्रामीण सड़कों में ट्रांसपोर्टिंग कार्य करने का मामला उठाया। विधानसभा द्वारा प्राप्त उत्तर पर निराशा व्यक्त करते हुए संबंधित दस्तावेज के साथ उन्होंने सदन के भीतर वेल में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।


ज्ञातव्य हो कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के चट्टी बारियातु कोल खनन परियोजना एवं पकरीबरवाडीह कोल खनन परियोजना के द्वारा विभिन्न ग्रामीण सड़कों का इस्तेमाल ट्रांसपोर्टिंग कार्य के लिए किया गया है जिसके लिए ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा इस संबंध में अनापत्ति प्रमाण पत्र भी कंपनियों को दिया गया है। विधानसभा में इस मामले को लेकर अंबा प्रसाद द्वारा प्रश्न पूछा गया कि क्या यह बात सही है कि राज्य भर के कई ग्रामीण सड़कों को ट्रांसपोर्टिंग कार्य के लिए इस्तेमाल करने हेतु कंपनियों को विभाग द्वारा अनुमति प्रदान की गई है। ग्रामीण सड़कों का इस्तेमाल ट्रांसपोर्टिंग हेतु किया जा रहा है और ग्रामीण सड़क को कंपनियों को ट्रांसपोर्टिंग हेतु हस्तांतरित कर दिए जाने पर ग्रामीणों के आवागमन हेतु किसी प्रकार का विकल्प का प्रावधान नहीं किया जाता है। ग्रामीण सड़क को ट्रांसपोर्टिंग सड़क में तब्दील करने पर लोगों के लिए उचित विकल्प का प्रावधान नहीं होने का कारण लोगों के आवागमन में असुविधा होती है।

विभाग के द्वारा कहा गया कि इस संबंध में किसी प्रकार कि ग्रामीण सड़कों का इस्तेमाल करने के लिए कंपनियों को नहीं दिया जाता है और इस संबंध में विभाग के द्वारा प्रमाण पत्र भी नहीं दिया जाता है। विधायक अंबा प्रसाद ने दस्तावेजों को माननीय विधानसभा अध्यक्ष को सौंपते हुए कहा कि विधानसभा के द्वारा यह स्पष्ट चिट्ठी जारी हुई है कि ग्रामीण सड़कों पर अगर क्षमता से अधिक भारी वाहनों का इस्तेमाल किया जाता है तो संबंधित कंपनी एवं विभागीय पदाधिकारियों पर एफ आई आर दर्ज करने का प्रावधान है। विधानसभा में ही विभाग द्वारा यह जवाब दिया जाता है कि पूरे राज्य भर में ऐसी ग्रामीण सड़कों को किसी भी प्रकार से ट्रांसपोर्टिंग के इस्तेमाल के लिए नहीं किया जाता है जबकि मेरे पास उक्त सड़क जिसे एनटीपीसी एवं अन्य कंपनियों को ट्रांसपोर्टिंग के लिए सौंप दिया गया है उसका अनापत्ति प्रमाण पत्र मौजूद है फिर भी विभाग सिर्फ सदन को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। 


अंबा प्रसाद ने कहा कि ग्रामीण सड़क को ट्रांसपोर्टिंग कार्य के लिए हस्तांतरित कर दिया जाता है, जिससे ग्रामीणों और अत्यंत परेशानी और दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है। उनकी सड़क ट्रांसपोर्टिंग के लिये चली जाती है तो ग्रामीण किस सड़क से सुरक्षित आवागमन करें। अंबा प्रसाद ने सदन के माध्यम से माननीय अध्यक्ष से यह निवेदन किया कि जिस प्रकार अधिकारियों के द्वारा गोल मटोल एवं सदन को गुमराह करने का प्रयास किया जाता है इस पर पाबंदी पेज एवं ग्रामीण सड़कों से की जा रही ट्रांसपोर्टिंग कार्य को बंद कराते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कंपनी पर एफ आई आर दर्ज करके करवाई किया जाए।

Comments