मुख्यमंत्री से झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की


The Dainik Aawaz News:-झारखंड विधानसभा, रांची



 मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को 6-8 अप्रैल- 2023 तक खेलगांव, रांची में  आयोजित होनेवाले  झारखंड इमेजिंग एक्सपो में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री से मुलाकात  करनेवालों में झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन सेंट्रल कमिटी के संरक्षक श्री बापी घोषाल, अध्यक्ष चन्द्रेश्वर पंडित, उपाध्यक्ष श्री बिरजू कुमार, सचिव उपेन्द्र कुमार ,   कोषाध्यक्ष  श्री राजेश कुमार सिन्हा, श्री विरेन्द्र शर्मा और विकास कुमार  शामिल थे।_

Comments