Patna Railway Station Porn: पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर लगे TV पर चलने लगा पॉर्न, पैसेंजर्स हैरान, प्रशासन परेशान
The Dainik Aawaz News Patna:- Patna Railway Station 
Patna Junction
Porn: पटना जंक्शन पर उस समय अचानक अजीब सा माहौल हो गया जब प्लेटफॉर्म पर लगे TV स्क्रीन पर चल रहे विज्ञापन की जगह पर अश्लील वीडियो दिखने लगा. यह लगभग तीन मिनट तक चला जिसके बाद जंक्शन पर उहापोह की स्थिति हो गई. साथ ही यात्री आक्रोशित होकर रेलवे प्रबंधक पर भड़कने लगे. टीवी स्क्रीन पर विज्ञापन की जगह अश्लील वीडियो के चलने से यात्रियों से खचाखच भरे प्लेटफॉर्म पर हर तरफ हड़कंप मच गया.
RPF और GRP ने कराया वीडियो बंद
वीडियो के प्रसारित होने की सूचना किसी भी पदाधिकारी को नहीं थी. वीडियो प्रसारित होते ही यात्री भड़क उठे और लोगों ने तुरंत इसकी सूचना RPF और GRP को दी. पोर्न वीडियो के प्रसारण की सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी के भी हाथ पांव फूलने लगे. उन्होंने तुरंत विज्ञापन चलाने वाले कम्पनी के एजेंसी को कॉल कर के प्रसारण बंद करवाया और इसकी सूचना तत्काल डीआरएम सहित अन्य वरीय रेलवे पदाधिकारियों को दी.
FIR के साथ एजेंसी होगी BLACKLISTED
रेलवे के वाणिज्य विभाग ने विज्ञापन एजेंसी दत्ता कम्युनिकेशन के खिलाफ FIR दर्ज किया है. इस संबंध में रेल मंडल प्रबंधक प्रभात कुमार का कहना है कि यह काफी गंभीर बात है. उन्होंने विज्ञापन एजेंसी के संचालक पर जुर्माना करने के साथ साथ रेलवे के द्वारा कंपनी के अग्रीमेंट को समाप्त करने का आदेश दिया है.


Comments
Post a Comment