Big Breaking
The Dainik Aawaz News:- सरना धर्म कोड, मरांग बुरू और नई नियोजन नीति के विरोध में आदिवासी संगठनों ने 10 अप्रैल को झारखंड बंद का आह्वान किया था। अब आदिवासी सेंगल अभियान के प्रमुख और पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आकस्मिक निधन के बाद दस अप्रैल को होने वाले इस बंद को वापस ले लिया है।
छात्रनेता गोवर्धन ठाकुर ने बताया कि यह निर्णय सूबे के शिक्षा मंत्री के आकस्मिक निधन होने के कारण लिया गया है। उन्होंने कहा कहा कि वे खतियान के सच्चे और प्रबल समर्थक थे इसलिये उनके सम्मान में इस बंद को आदिवासी सेंगल अभियान ने वापस ले लिया है।
झारखंड बंद को सफल बनाने के लिए आदिवासी सेंगल अभियान ने अब 10 अप्रैल की जगह 19 अप्रैल को आदिवासियों से आह्वान किया है।

Comments
Post a Comment