भुरकुंडा निजी विद्यालयों की मनमानी चरम पर - शिक्षा बचाओ संघर्ष समिति

 The Dainik Aawaz News:-भुरकुंडा निजी विद्यालयों की मनमानी चरम पर - शिक्षा बचाओ संघर्ष समिति


स्कूली ड्रेस और पुस्तक के मामले  में भ्रष्टाचार की सीमा पार, निजी विद्यालयों के खिलाफ "आंदोलन के साथ साथ केंद्रीय भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसियों से निजी विद्यालयों की होगी शिकायत


21 अप्रैल को होगा निःशुल्क पुस्तक बैंक का शुभारंभ


शिक्षा बचाओ संघर्ष समिति की आवश्यक बैठक भुरकुंडा पंचायत भवन के सभागार में हुई..!! बैठक की अध्यक्षता समिति के संस्थापक विश्वरंजन सिन्हा एवम संचालन संस्थापक राजेश सोनी ने किया.


बैठक में अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि योगेश दांगी, समिति के संस्थापक शैलेश कुशवाहा, मुखिया अजय पासवान, पूर्व मुखिया प्रमिला दुबे, मुकेश राउत, राकेश सिन्हा, मंसूर खान , भुनेश्वर मेहता, रेणुका देवी उपस्थित थे.


बैठक के दौरान निजी विद्यालयों की मनमानी के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंकने का निर्णय हुआ. बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों। के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की गई..जिसमें मुख्यतः निजी विद्यालयों में एनसीईआरटीई की पुस्तकें न चला कर अन्य प्रकाशन की पुस्तकें चलाई जा रही हैं।


भुरकुंडा क्षेत्र के निजी विद्यालयों द्वारा भुरकुंडा मेन रोड के एक विशेष दुकान से लिखित रूप में विद्यालयों द्वारा स्कूली ड्रेस लेने को बाध्य किया जा रहा, जिसके खिलाफ सीबीआई सहित अन्य जांच एजेंसियों से शिकायत करने का निर्णय हुआ.

विद्यालयों अपने कैम्पस में दुकान खोलकर अपनी इच्छा के प्रकाशन की पुस्तक स्वयं बेच जा रहे हैं.

शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत गरीबी रेखा से नीचे के विद्यार्थियों का नामांकन नहीं हो रहा

 प्यूपिल फंड सहित अन्य फंड के नाम पर विद्यार्थियों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है

निजी विद्यालयों द्वारा हर वर्ष सिलेबस चेंज किया जा रहा..!! जिसके खिलाफ आंदोलन तेज होगा

निजी विद्यालय शिक्षा को सुदृढ़ करने को छोड़कर पाठ्य सामग्री का व्यापार करने में व्यस्त हैं.

निजी विद्यालय में कार्यरत शिक्षक एवम अन्य कर्मियों को उचित मानदेय नहीं मिल रहा और जो भी मिल रहा वो भी समय पर नहीं मिल रहा

उपरोक्त सभी मामलों पर आंदोलन तेज करने को लेकर सहमति बनी..

साथ हीं

पुस्तक बैंक" की स्थापना करने पर सहमति बनी जो "जिन्हें जरूरत नहीं वो दे जाएं एवम जिन्हें जरूरत हो वो ले जाएं की तर्ज पर संचालित होगा" समिति ने क्षेत्र के तमाम लोगों ने पुस्तक दान करने की अपील की..!! बैठक में सागर दांगी, लक्ष्मीकांत सिंह, अभिषेक सोनी, राज नायक, आशीष शर्मा, अनूप कुमार, देवेंद्र सिंह, पंकज कुमार, सुनील सोनी, अब्दुल कयूम, शशि पासवान, संतोष मिश्रा, सिकंदर कुमार, रोशन कुमार, नित्या पाठक, बिट्टू गुप्ता, रोशन पासवान, सुनील साव,  प्रवीण नायक, संतोष कुमार, कमलेश कुमार, मनोज कुमार, श्याम पांडेय, इत्यादि उपस्थित थे.


रिपोट अभिषेक मिश्रा

Comments