चतरा: मुठभेड़ में पाँच शीर्ष नक्सली मारे गये, सुरक्षा बलों से लूटा हथियार भी बरामद

 The Dainik Aawaz News Ranchi:- आतंक का पर्याय बना गौतम सहित पांच नक्सली ढेर

नक्सलियों के मांद में घुस कर पुलिस ने किया मुठभेड़

पगडंडियों से 5 किलोमीटर पैदल चल कर नक्सलियों को घेरने में सफल हुए पुलिस


मुठभेड़ में पाँच शीर्ष नक्सली मारे गये, सुरक्षा बलों से लूटा हथियार भी बरामद


चतरा: भाकपा (माओवादी) दस्ते से सुरक्षाबलों की मुठभेड, कार्रवाई में 25 लाख इनामी सैक सदस्य गौतम पासवान और अजीत उरांव सहित अन्य तीन कुल पाँच शीर्ष माओवादी ढेर 


महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड के नेतृत्व में झारखण्ड राज्य में भा०क०पा० (माओवादी) संगठन के विरूद्ध रणनीति युक्त लगातार करारा प्रहार किया जा रहा है। 

शीर्ष उग्रवादियों की धर-पकड़ के लिए झारखंड पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे योजनाबद्ध नक्सल अभियान काफी प्रभावशाली सिद्ध हो रहे हैं। झारखंड के चतरा एवं पलामू के सीमांत इलाके में झारखंड पुलिस की गुप्त सूचना पर भाकपा (माओवादी) के इस इलाके में सबसे सक्रिय एवं कुख्यात मारक दस्ते पर बड़ी कार्रवाई हुई है। दिनांक- 03.04.2023 को चतरा के लावालौंग थानान्तर्गत  ग्रहे वन क्षेत्र में भा०क०पा० (माओवादी) के 25 लाख इनामी सैक सदस्य गौतम पासवान उर्फ अरूण और अजीत उरांव उर्फ चार्लस के दस्ते के जमावड़े की सूचना पर संयुक्त अभियान दल चतरा पुलिस 203 कोबरा टीम तथा सी०आर०पी०एफ० 134 बटालियन का गठन किया गया।


मुठभेड़ में पाँच शीर्ष नक्सली मारे गये, सुरक्षा बलों से लूटा हथियार भी बरामद


तलाशी अभियान दल उक्त जंगली क्षेत्र का सघन जांच करते हुए आगे बढ़ रहा था की घात लगाए हुए माओवादियों ने सुरक्षा दलों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। उग्रवादियों की गोलीबारी पर जबावी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने अदम्य साहस का परिचय दिया। अभियान दल को भारी पड़ता देख माओवादी नेता अपने दस्ते के सदस्यों के साथ भाग खड़े हुए मुठभेड़ के बाद इलाके की चारों तरफ से घेराबंदी कर सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा हैं।


तलाशी के दौरान पाँच माओवादियों का शव अत्याधुनिक हथियार के साथ बरामद हुआ है। 

इस संयुक्त अभियान में नक्सलियों का एक बड़ा कैम्प भी ध्वस्त कर दिया गया है। अत्याधुनिक हथियार, गोलियों के जखिरे के साथ अन्य जरूरी समानों की भी बरामदगी हुई है। शुरूआती जांच पड़ताल में मारे गये पाँचों नक्सलियों की पहचान 1. गौतम पासवान ( सैक सदस्य 25 लाख इनामी) 2. अजीत उरांव उर्फ चार्लीस ( सैक सदस्य, 25. लाख इनामी) 3. अमर गंझू (सब जोनल सदस्य 05 लाख इनामी) 4. अजय यादव उर्फ नंदु (सब जोनल सदस्य, 05 लाख इनामी) एवं 5 संजीत भुईया (सब जोनल सदस्य) के रूप में हुई है। इस सर्च अभियान में दो ए0के0 47 एक इंसास राइफल हो अन्य राइफल के साथ, गोलियों एवं अन्य दैनिक उपयोग का समान भी बरामद हुआ है, जिसके सत्यापन की करवाई चल रही है। इस सीमांत इलाके पर मिली बढ़ी सफलता से  नकसलियों की कमर टूट गायी है।

गौतम पासवान की टीम को माओवादियों के एक सशक्त दस्ते के रूप में जाना जाता था जो लगातार कई वर्षों से पुलिस बल एवं आम लोगों को क्षति पहुँचा रहा था। यह झारखण्ड पुलिस के लिए बहुत बड़ी सफलता है।


उग्रवाद उन्मूलन में झारखंड पुलिस की चौतरफा कार्रवाई जारी।


*क्या बोले पुलिस कप्तान राकेश रंजन सो जाने*


अब इस क्षेत्र में मात्र तीन लोग बचे वे भी पुलिस के रडार पर जिसमे अरविंद भुइया ,मनोहर गंझू और इंदल बच गया वे तीनों मुख्य धारा में जुड़ कर लाभ ले अन्यथा पुलिस जल्द ही उनके गिरेबा तक पहुंचेगी।


सुरक्षाबलों द्वारा माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में लगातार सफलता मिल रही है। ज्ञात हो पिछले दिनों झारखण्ड छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित बूढ़ा पहाड़, चाईबासा-सरायकेला-खूँटी के सीमावर्ती ट्राई जंक्शन क्षेत्र को सुरक्षा बलों के अभियान से नक्सलियों से लगभग मुक्त करा लिया गया है। झारखण्ड पुलिस सी०आर० पी०एफ० कुशल नेतृत्व, रणनीति और दृढ़ संकल्प के साथ नक्सलियों के खात्म के लिये पुलिस कटिबद्ध है। पुलिस का दावा है अन्य नक्सली भी पुलिस के गोली से घायल हुए जिसकी पड़ताल जारी है।

मुठभेड़ के जिला के पुलिस जावनो के हौसला बुलंद है और बोले नकालियो के खिलाफ अभियान चलता रहेगा ।

Comments