स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का अश्लील वीडियो हुआ वायरल

 The Dainik Aawaz News रांची :

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और जमशेदपुर के कांग्रेसी विधायक बन्ना गुप्ता का एक अश्लील वीडियो आज शाम सोशल प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में बन्ना गुप्ता किसी महिला से बात कर रहे हैं और महिला का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से निर्वस्त्र है। वीडियो में मंत्री और निर्वस्त्र महिला आपस में बात कर रहे हैं।

 हालांकि, मंत्री का चेहरा तो स्पष्ट दिख रहा है लेकिन महिला का चेहरा वीडियो में नहीं दिखाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री का यह वीडियो भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद झारखंड में सत्ता के गलियारे में हड़कंप मची हुई है। कांग्रेस के पदाधिकारी भी बैकफुट पर नजर आ रहे हैं। दैनिक आवाज़ इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Comments