The Dainik Aawaz News, Latehar: तेजस्विनी क्लब राजगुरु में चल रहे आर्थिक गतिविधि का ट्रेनिंग स्पेशलिस्ट किए निरक्षण
बारियातू प्रखंड अंतर्गत तेजस्विनी क्लब राजगुरु में हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया और महिला बाल विकास सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा संचालित तेजस्विनी परियोजना के तहत चल रहे आर्थिक गतिविधि हेतु सिलाई कटाई बुनाई और थारपोश बनाना द्वारपर्दा बनाना और और तरह तरह का प्रशिक्षण का ट्रेनिंग स्पेशलिस्ट जिला कार्यालय के ट्रेनिंग स्पेशलिस्ट मिथलेश कुमार शर्मा ने के द्वारा निरक्षण किया गया ।
मिथलेश कुमार शर्मा ने प्रशिक्षण को किस तरह बेहतर बनाना है इसके बारे में कई दिशा निर्देश दिए।
तेजस्विनी क्लब राजगुरु के युवाउत्प्रेतक कुंती देवी के द्वारा किशोरियों को तरह तरह का प्रशिक्षण प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। यह प्रशिक्षण तीन महीने का का दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के उपरांत सभी किशोरियों को आर्थिक रूप से सशक्त होने के लिए आय अर्जन हेतु क्लब के सीडग्रांट का पैसा बिना ब्याज का क्लब के किशोरियों के निर्णय के अनुसार लेकर पैसा कमाना है।
ब्लॉक कोऑर्डिनेटर उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया की इस प्रशिक्षण का उद्देश्य है की सभी किशोरियों को आर्थिक रूप से सशक्त होना है और अपने अपने घर परिवार को एक बेहतर जिंदगी जीने को सिखाना है और एक बेहतर समाज का निर्माण करना है । मौके पे क्षेत्र समन्वयक उगेशर प्रजापति क्लस्टर समन्वयक रामचंद्र उरांव युवाउत्प्रेरक कुंती देवी और क्लब के कई किशोरी मौजूद हुवे।


Comments
Post a Comment