लोहरदगा के मजदूर की नैलूर आंध्रप्रदेश में मौत

The Dainik Aawaz News:रांची 30 अप्रैल 2023

लोहरदगा के मजदूर की नैलूर आंध्रप्रदेश में मौत

हर महीने झारखण्ड आ रहा है एक प्रवासी मजदूर का शव 


लोहरदगा के कुडू थाना अन्तर्गत नंतीलो लावागांई पंचायत के दिलीप पासवान पिता सुलेन्द्र पासवान उम्र 42 वर्ष की मौत विगत 27 अप्रैल 2023 को मैनपुर जिला नैलूर ,आंध्र प्रदेश में हो गई है, वह आंध्रप्रदेश के नायडू पेट्टा मैनपुर में हिंदुस्तान नेशनल ग्लास फैक्ट्री मे काम करता था। साथ रह रहे मज़दूरों के अनुसार दिलीप पासवान अपना घर आना चाह रहा था एक दिन पहले वह अपनी पत्नि और बच्चों के साथ बात किया था लेकिन छूटी और मजदूरी नहीं मिल पाने के कारण वह आत्म हत्या कर लिया। ऐक्टू नेताओं और श्रम विभाग के सहयोग से दिलीप पासवान का शव आज नैलूर आंध्र प्रदेश से उनका गांव नंतीलो लावागाइं लोहरदगा पहुंचा।

 निर्माण मजदूर यूनियन के महासचिव भुवनेश्वर केवट ने कहा कि मज़दूरों की मौत के कई मामलों से श्रम विभाग बेखबर है। इ श्रम पोर्टल प्रवासी मज़दूरों के डाटा संग्रह के साथ प्रवासी मज़दूरों के शवों का भी डाटा तैयार करें। हर माह एक प्रवासी मज़दूरों का शव झारखंड आ रहा है जो बेहद गंभीर मामला है। 20 दिन पहले ही लातेहार के सिलादोन से एक मजदूर अमित गांझू की मौत में हुई थी जिसका कोई डाटा कहीं भी दर्ज नही है। यूनियन नेताओ ने कहा की प्रवासी मज़दूरों के लिए एक स्पेशल सेल का गठन हो जो प्रवासी मज़दूरों के अधिकारों कि रक्षा की गारंटी करें।

भूवनेश्वर केवट रांची

Comments