जिला स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विकास मेला सह परिसंपत्ति कार्यक्रम का हुआ आयोजन

The Dainik Aawaz News Latehar:- लातेहार जिला स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विकास मेला सह परिसंपत्ति कार्यक्रम का हुआ आयोजन

धूमधाम से मनाया गया जिला स्थापना दिवस


लातेहार जिला स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पंडित  दीनदयाल उपाध्याय, नगर भवन, लातेहार में आयोजित विकास मेला सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का माननीय विधायक लातेहार श्री वैद्यनाथ राम, उपायुक्त श्री भोर सिंह यादव, पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन एंव जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया।



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय विधायक, लातेहार श्री वैद्यनाथ राम द्वारा जिलेवासियों को जिला स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। आगे उन्होंने कहा कि ये कहना गलत नहीं होगा कि लातेहार जिले का एक गौरवशाली इतिहास रहा है। ब्रिटिश हुकूमत के दौरान वर्ष 1924 में लातेहार को अनुमंडल बनाया गया था। 4 अप्रैल 2001 को लातेहार को जिला का दर्जा प्राप्त हुआ। इससे पहले यह पलामू का एक अनुमंडल था। लातेहार जिले के चारों ओर पहाड़ों की एक विशाल श्रृंखला है। हरी-भरी वादियां, ऊंचे पर्वत और जंगलों में महुआ व पलाश की खुशबू। लातेहार जिला प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण है। आगे उन्होंने कहा कि आप सभी लोग जानते हैं कि लातेहार जिला अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से उग्रवाद के वजह से विकास नहीं हो पा रहा था। पुलिस एवं सीआरपीएफ के द्वारा चलाये गये अभियान के द्वारा आज जिले में नक्सलवाद पर काबू पा लिया गया है l सरकार व  प्रशासन के द्वारा चलाये जा रहे विकास कार्यों की वजह से आज जिला विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है l जिला के विकास में सभी का सहयोग अपेक्षित है।



उपायुक्त लातेहार ने लातेहार जिला के 22 वें स्थापना दिवस पर सभी लातेहार जिला वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दिया l उन्होंने कहा 4अप्रैल 2001 को पलामू जिला से अलग होकर लातेहार जिला बना था । आज लातेहार के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए विकास के उच्च स्तर को प्राप्त करने हेतु सतत प्रयत्नशील है।*

*लातेहार जिला पर्यटन स्थलों की खूबसूरती, हरी-भरी वादियों और संगीतमय झरना आदि के लिए विख्यात है एवं दूसरी और खनिज संपदा से परिपूर्ण है*। जिला अंतर्गत पर्यटन और खनन के क्षेत्र में विकास हो रहा है l सरकार विभिन्न क्षेत्रों में निवेश कर लोगों के विकास  एवं रोजगार सृजन के लिए प्रयासरत है l 

आगे उन्होंने कहा कि जिला के प्रखंड मुख्यालयों में एससी/एसटी छात्रावास का निर्माण किया जाएगा l जिले अंतर्गत दो डिग्री कॉलेज संचालित है। बरवाडीह प्रखंड में डिग्री कॉलेज प्रस्तावित है। स्वास्थ्य, शिक्षा व खेल खुद के क्षेत्र में बेहतर करने लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह से कटिबद्ध है और पूरी तरह से प्रयासरत भी है। स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने के लिए चिकित्सक एवं नर्स की नियुक्ति की जाएगी । आगे उन्होंने कहा कि रोड एक्सीडेंट को रोकने हेतु चार मिनी ट्रामा सेंटर  जिले में खोला जाना है। पलामू टाइगर रिजर्व बेतला और नेतरहाट में पर्यटन के विकास के लिए सरकार एवं प्रशासन प्रयासरत है। हर आंगनवाड़ी में पोषण वाटिका लगाने का प्रस्ताव है। खेल के क्षेत्र में प्रशिक्षक की नियुक्ति हो रही है। राज्य सरकार आप सभी के लाभ के लिए विकास के लिए अनेकों योजनाएं चला रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ लें। आगे उपायुक्त द्वारा जिले में की जा रही सारी विकास संबंधी विभिन्न गतिविधियों व क्षेत्र में अब तक प्राप्त उपलब्धियों की जानकारी दी गई।*

पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन ने कहा पुलिस एवं सीआरपीएफ के संयुक्त प्रयास से बूढ़ा पहाड़ को नक्सलियों से मुक्त करा लिया गया है l जिला पुलिस लोगों को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है l 


 *शिक्षा, खेल, कला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित*

 जैक बोर्ड दसवीं की वार्षिक परीक्षा 2022 में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सरस्वती विद्या मंदिर,लातेहार के छात्र राहुल रंजन तिवारी, प्रथम झारखंड स्कूल ओलंपियाड 2022 में सामान्य ज्ञान विषय पर तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्तोन्न्त उच्च विद्यालय सेमरसोत ,बालूमाथ के छात्र मोहसीरा प्रवीन, झारखंड कला उत्सव 2022 में कला के क्षेत्र में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली राजकीय बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय लातेहार की छात्रा नीशी रानी , खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2022 में हॉकी में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले संत जोसेफ उच्च विद्यालय महुआडांड़ की हॉकी टीम,महुआडांड को माननीय विधायक, लातेहार , उपायुक्त द्वारा सम्मानित किया गया।


पुरस्कृत किये गये प्रतिभागी

स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्कूली बच्चों के लिए आयोजित पेंटिग एवं निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।


विकास मेला कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल प्रदर्शनी लगाकर लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया।

जिलेभर में धूमधाम से जिला स्थापना दिवस मनाया गया। कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री रोशन कुमार, उप विकास आयुक्त श्री आलोक शिकारी कच्छप , परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री विन्देश्वरी ततमा, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार शेखर कुमार, जिला स्तरीय पदाधिकारी पदाधिकारी, विधायक प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे l

Comments