चतरा का बेटा सुबोध पासवान को अखिल भारतीय अनुसूचित जाति महासभा ने बनाया युवा प्रकोष्ठ का झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष

The Dainik Aawaz News Ranchi:- दिनांक - 30.04.2023 

चतरा का बेटा सुबोध पासवान को अखिल भारतीय अनुसूचित जाति महासभा ने बनाया युवा प्रकोष्ठ का झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष 


चतरा जिले में चतरा का बेटा के नाम से प्रसिद्ध युवा नेता इंजी. सुबोध पासवान को अखिल भारतीय अनुसूचित जाति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर पी रंजन ने महासभा के युवा प्रकोष्ठ का झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।



मनोनयन पत्र में श्री आर. पी. रंजन ने आशा जताई है कि श्री पासवान के कुशल नेतृत्व में महासभा संगठित और मजबूत होगी ।


अपने मनोनयन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री पासवान ने कहा कि वो तन मन धन से समाज की सेवा करेंगे और समाज को संगठित करने का समुचित प्रयास करेंगे। जिससे समाज में इनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा सके और समाज का अधिकार उसे प्राप्त हो।


इंजी. सुबोध पासवान के मनोनयन पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर पी रंजन के साथ कार्यालय में पलामू अध्यक्ष बुद्धि नारायण पासवान, पलामू जिला अध्यक्ष कृष्णा राम गढवा जिला अध्यक्ष चंदन सिंह गौतम , हजारीबाग जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार रवि , रांची जिला अध्यक्ष वीरेंद्र रंजन, संतोष कुमार पलामू,किरण प्रसाद पलामू, नागेन्द्र प्रसाद, डॉ रिभू नायक आदि उपस्थित थे।

Comments