मारा गया अतीक अहमद, CBI के कटघरे में विधायक, तमाम खबरें एक साथ

The Dainik Aawaz News:- खबर दिन भर, और देश भर की।


मीडिया वाले बचा भी सकते हैं लोगों को परन्तु कुछ लोग मीडिया के भेष वाले बन कर मार भी सकते हैं उत्तर प्रदेश।


बिहार: अतीक - अशरफ़ हत्याकांड से घबराए मांझी पत्रकारों को कहा आप कुछ भी कर सकते हैं !


राजस्थान  : (मोर के चाल पर कौआ) अतीक अहमद की मौत के बाद अशोक गहलोत का भी बदमाशों का अल्टीमेटम, सरेंडर करो नहीं तो खत्म कर दूंगा !


झारखंड में अक्टूबर आते आते बहुत तो नहीं परन्तु 18 एआईएस,आईपीएस झारखंड प्रशासनिक पदाधिकारी होंगे जेल के अन्दर या तो निलंबित किया जायेगा या तो बर्खास्त होंगे ठोस सबूत के साथ है तैयार में है एंजेसी - केन्द्रीय सूत्र

---------------------------------------------------------

रांची : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में खुलासा हुआ है कि भू-माफियाओं और सरकारी अधिकारियों ने महंगी जमीन हड़पने के लिए दस्तावेजों में छेड़छाड की है सेना भूमि और चेशायर होम भूमि घोटाले की जांच कर रहे ईडी ने विशेष पीएमएलए अदालत को बताया है कि शक्तिशाली भू-माफियाओं और सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों ने रांची में महंगी जमीन हड़पने के लिए जमीन के दस्तावेजों में हेरफेर के साथ ही छेड़छाड़ की है सदर थाना क्षेत्र स्थित चेशायर होम रोड स्थित एक एकड़ भूमि को हड़पने का काम एक बड़े कारोबारी द्वारा अन्य व्यक्तियों की सहायता से जाली और नकली दस्तावेज के माध्यम से किया गया है !


हजारीबाग : कोल लिंकेज मामले में हजारीबाग समेत पूरे राज्य भर के जाने-माने कोल व्यवसायी अभय सिंह को शनिवार को पुलिस ने हिरासत में लिया था रात के 11:00 बजे उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया इसके साथ ही कोयला और होटल कारोबारी अभय सिंह का नया ठिकाना जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा बन गया जेल भेजने के बाद पूरे जिले भर के कोल व्यवसायियों में हड़कंप मचा है कोई भी कोयला व्यापारी इस मुद्दे पर किसी भी तरह की चर्चा करने से बच रहे हैं !


हजारीबाग : कोल लिंकेज मामले में हजारीबाग समेत पूरे राज्य भर के जाने-माने कोल व्यवसायी अभय सिंह को शनिवार को पुलिस ने हिरासत में लिया था रात के 11:00 बजे उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया इसके साथ ही कोयला और होटल कारोबारी अभय सिंह का नया ठिकाना जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा बन गया जेल भेजने के बाद पूरे जिले भर के कोल व्यवसायियों में हड़कंप मचा है कोई भी कोयला व्यापारी इस मुद्दे पर किसी भी तरह की चर्चा करने से बच रहे हैं !


बिहार : पूर्वी चंपारण जिला में संदिग्ध मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है मृतकों की कुल संख्या 26 तक पहुंच गई है सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक और बीमार की मौत हो गई है।



उत्तर प्रदेश : अतीक अहमद और अशरफ अहमद की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को फील्ड में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए उन्होंने कहा है कि यूपी में शांति व्यवस्था बनी रहनी चाहिए इसमें सभी प्रदेश वासी सहयोग भी कर रहे हैं आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी ना आए इसका ध्यान रखें सीएम योगी ने कहा कि कानून के साथ कोई भी खिलवाड़ न करे उन्होंने जनता से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी !


कोलकाता :  केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल में स्कूल नौकरी घोटाला मामले में अपनी जांच के सिलसिले में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक जीवनकृष्ण साहा से पूछताछ जारी रखी और उनके तथा पार्टी के अन्य नेताओं के परिसरों सहित कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया!


हैदराबाद : केद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रविवार सुबह बड़ी गिरफ्तारी की है। सीबीआई ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी के चाचा वाई एस भास्कर रेड्डी को वाई एस विवेकानंद रेड्डी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है।


दिल्ली : केद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित आबकारी नीति घोटाले के सिलसिले में रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की पूछताछ रात करीब 8.15 बजे खत्म हुई, केजरीवाल सुबह 11.05 बजे सीबीआई मुख्यालय में पहुंचे. उनसे आप नेता विजय नायर, व्यवसायी समीर महेंद्रू और नीति के लागू होने से पहले बात लीक होने के बारे में पूछा गया वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम ने उनका बयान दर्ज किया. इस मामले में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल कर दी है और अब वे सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में हैं. दिल्ली के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को इस मामले में सीबीआई और ईडी ने गिरफ्तार किया था और फिलहाल वह सलाखों के पीछे हैं  दिल्ली पुलिस ने किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए सीबीआई मुख्यालय और उसके आसपास धारा 144 लगा दी थी और 1,305 आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था !


नेपाल :  प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने एक बार फिर अपनी कैबिनेट का विस्तार किया है यह आठवीं बार है, जब नेपाल की तत्कालीन सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है इस बार पीएम प्रचंड ने विदेश मंत्री और एक राज्य मंत्री को अपनी टीम में शामिल किया है नेपाली कांग्रेस की सेंट्रल कमेटी के मेंबर नारायण प्रसाद सऊद नेपाल के नए विदेश मंत्री बनाए गए उन्हों दोपहर 3 बजे राष्ट्रपति भवन में शपथ दिलाई गई सऊद 2014 में सुशील कोईराला की सरकार में सिंचाई मंत्री थे प्रधानमंत्री प्रचंड और नेपाली कांग्रेस अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा के बीच शनिवार को हुई बैठक के बाद सऊद के नाम पर सहमति बनी।

Comments