'स्वच्छ भारत हो, खादी या अमृत महोत्सव, मन की बात के मुद्दे जन आंदोलन बन गए'
The Dainik Aawaz News:- Mann Ki Baat: देशवासियों की अच्छाइयों का अनोखा पर्व बना 'मन की बात': नमन भारतीय
भारतीय जनता पार्टी अपर बाजार मंडल मैं मन की बात का 100 वा एपिसोड उत्सव मनाया गया
रांची :- आज दिनांक 30.04.2023 दिन रविवार को जैसा की सर्वविदित है महीने के अंतिम रविवार को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा मन की बात कार्यक्रम होता है। 9 साल पहले 3 अक्टूबर 2014 को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विजयदशमी से शुरू किया गया मन की बात ऐतिहासिक सफर अपने 100 वें पड़ाव पर पहुंच गया।उसी कार्यक्रम के तहत 100 वा एपिसोड मैं आज रांची नगर निगम पार्क सेवा सदन मैं भाजपा अपर बाजार मंडल के द्वारा बूथ नंबर 142 पर मन की बात कार्यक्रम का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लोगों के बीच प्रसारित किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्रोता गण उपस्थित हुए एवं प्रधानमंत्री जी की मन की बात को सुने।कार्यक्रम का सयोंजक भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर कार्यसमिति सदस्य संजीव कुमार साहू जी के द्वारा की गई।
भाजपा अपर बाजार मंडल रांची महानगर के मिडिया प्रभारी नमन भारतीय नें कहा की मन की बात जो बन गई देश की आवाज। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम जन आंदोलन बन गया है। मन की बात कोटि-कोटि भारतियों के मन की बात है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अपर बाजार मंडल के अध्यक्ष विनोद महतो, कार्यसमिति सदस्य अशोक पुरोहित, मीडिया प्रभारी नमन भारतीय,किसान मोर्चा अध्यक्ष सुमन पांडे, मंत्री गुड्डू वर्मा, उपाध्यक्ष बाबू भूहिया रविकेश कुंवर, विजय राम आदि उपस्थित थे एवं सैकड़ों की संख्या में लोगों ने मन की बात सुनी। यह जानकारी अपर बाजार मंडल के मिडिया प्रभारी नमन भारतीय नें दी।



Comments
Post a Comment