The Dainik Aawaz News :-Bariyatu, Latehar
बारियातू प्रखंड के तेजस्विनी कार्यालय बारियातू में हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया और महिला बाल विकास सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा संचालित तेजस्विनी परियोजना के सभी तेजस्विनी कर्मी युवा उत्प्रेरक और क्लस्टर समन्वयक के साथ 42 वा मासिक समीक्षा बैठक किया गया।
इस बैठक में एजेंडा के अनुसार बातचीत की गई। और इस माह में किया गया कार्य के बारे में विस्तार रूप से समीक्षा भी किया गया। जो कार्य करना है उसके बारे में चर्चा किया गया ताकि बारियातू ब्लॉक का कार्य समय के साथ हो सके।
क्षेत्र समन्वयक उगेशर प्रजापति के द्वारा TSP प्रोग्राम के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया । मौके पे क्लस्टर क्षेत्र समन्वयक ईश्वर कुमार रवि क्लस्टर समन्वयक संदीप प्रजापति , पूनम कुमारी , सुमन कुमारी, बसंत कुमार युवा उत्प्रेरक नेहा देवी, सरिता सिन्हा, पार्वती देवी, कुंती देवी, कंचन देवी खुशबू कुमारी, शांति देवी और कई तेजास्वनी कर्मी मौजूद हुवे।


Comments
Post a Comment