तेजश्विनि परियोजना के विस्तार हेतु लातेहार विधायक को सौंपा गया ज्ञापन

 The Dainik Aawaz News Latehar:-तेजस्विनी परियोजना के सभी तेजस्विनी कर्मियों द्वारा परियोजना विस्तार हेतु लातेहार के माननीय विधायक श्री बैजनाथ राम को ज्ञापन दिया गया 


लातेहार जिला अंतर्गत हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया और महिला बाल विकास सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा संचालित तेजस्विनी परियोजना के तेजस्विनी कर्मचारी संघ लातेहार का शिव मंदिर लातेहार बाजार टार में इस मीटिंग रखी गई ।


 इस मीटिंग में एजेंडा के अनुसार मीटिंग किया तत्पश्चात तेजस्विनी कर्मचारी संघ और  DRIU रमन विश्वकर्मा कौशल कुमार आशीष कुमार के द्वारा परियोजना का विस्तार हेतु लातेहार विधायक माननीय श्री बैजनाथ राम को ज्ञापन दिया गया ताकि तेजस्विनी परियोजना का विस्तार हो सके । इस ज्ञापन को लेते हुवे विधायक ने कहा कि हम इस आपके साथ है और इस बात मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी के पास रखेंगे और चाहेंगे की परियाजना का विस्तार हो और जिस प्रकार 14 से 24 वर्ष के किशोरियों का आर्थिक और सामाजिक रूप से विकास होते रहे और तेजस्विनी कर्मी कार्य कर रहे है वही कार्य करेंगे।  


तेजस्विनी कर्मचारी संघ लातेहार के अध्यक्ष रवींद्र कुमार सचिव प्रेम शंकर सिंह और कोषाध्यक्ष विद्याभूषण सिन्हा है । DRIU रमन विश्वकर्मा के द्वारा बताया गया को  तेजस्विनी परियोजना में लातेहार से लगभग 476 तेजस्विनी कर्मी कार्य कर रहे है जिसमे लातेहार में 580 तेजस्विनी क्लब का गठन किया गया। इस क्लब के अंतर्गत 37000 किशोरियों को 4 मॉड्यूल का प्रशिक्षण देकर सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त किया गया और जो किशोरी आठवी या दसवी के किशोरी स्कूल ड्रॉपआउट हो चुकी है उनको सेतु शिक्षा के माध्यम से आठवी और दसवी पास करने का  कार्य भी चल रहा है साथ में लातेहार से 2000 किशोरियों को रोजगार और स्वरोजगार से  जोड़ने का लक्ष्य हैं जिसमे 240 कोशोरियो को स्वरोजगार से जोड़ा गया सहायक नर्स का 260 किशोरियों को दिया गया साथ में ये भी बताया गया। और ये भी बताया गया की तेजस्विनी कर्मियों द्वारा समाज का विकास किया जा रहा है तो तेजस्विनी कर्मी का भी विकास होना चाहिए।


 परियोजना का विस्रीकरण हो ताकि समाज का भी विकास हो सके। मौके पे   ब्लॉक कोऑर्डिनेटर उपकोषाध्यक्ष ज्याउल्लाल अंसारी रवींद्र कुमार प्रेमशंकर सिंह विद्याभूषण सिन्हा सभी क्षेत्र  समन्वयक वीना देवी उगेशर प्रजापति ईश्वर कुमार रवि लक्ष्मण कुमार यादव संतोष कुमार बिरजू कुमार संध्या देवी,  अपशाना खातून जया कुमारी क्लस्टर समन्वयक संदीप प्रजापति सुमन कुमारी , सुनैना कुमारी अश्विनी कुमारी और सभी तेजस्विनी कर्मी लगभग 210 की संख्या में मौजूद हुवे

Comments