The Dainik Aawaz News: लातेहार, झारखंड: तेजस्विनी परियोजना से मिल रहा युवतियों को प्रशिक्षण, हो रही हैं स्वावलंबी।
बारियातू ब्लॉक अंतर्गत तेजस्विनी क्लब इटके 2 में चल रहे आर्थिक गतिविधि का तेजस्विनी परियोजना के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर उपेंद्र कुमार शर्मा के द्वारा निरक्षण किया गया।
इस निरीक्षण पर आर्थिक गतिविधि हेतु क्लब के किशोरियों को ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमे क्लब के 20 किशोरियां प्रशिक्षण ले रही है।
क्षेत्र समन्वयक उगेशर प्रजापति ने बताया की हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया और महिला बाल विकास सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा संचालित तेजस्विनी परियोजना के माध्यम से क्लब में आर्थिक गतिविधि हेतु खुशबू प्रवीण के द्वारा किशोरियों को ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण कराया जा रहा है ताकि क्लब के किशोरी पूरा 3 महीने का प्रशिक्षण लेकर आत्म निर्भर बन सके। इस प्रशिक्षण से आर्थिक रूप से सशक्त हो सके एवम अपने और समाज का विकास हो सके और जहा कही रहकर पैसा कमा सके। मौके पे क्लस्टर समन्वयक सुमन कुमारी युवा उत्प्रेरक बीना देवी क्लब के किशोरी, सब्बा प्रवीण बुशरा प्रवीण, रानी कुमारी, और क्लब के कई किशोरिया मौजूद हुवे।


Comments
Post a Comment