भारतीय जनता पार्टी बालूमाथ मंडल कार्यसमिति की बैठकबालूमाथ भाजपा कार्यालय में हुई संपन्न

The Dainik Aawaz News: बालूमाथ, लातेहार

आज भारतीय जनता पार्टी बालूमाथ मंडल कार्यसमिति  की बैठक मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा के अध्यक्षता में बालूमाथ भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई।


सर्वप्रथम डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पंडित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि से प्रारम्भ हुई।

  तत्पश्चात मंचस्थ मुख्य अतिथि एवं अतिथियों को  पार्टी का टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया।


मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा ने स्वागत भाषण एवं विषय प्रवेश  में प्रदेश के द्वारा निर्देशित कार्यक्रम महा जनसंपर्क अभियान सफल बनाने के लिए मंडल स्तरीय संयोजक एवं सहसंयोजक तथा आजीवन सहयोग निधि के मंडल स्तरीय संयोजक सहसंयोजक के सहयोग से सफल बनाना है, महा जनसंपर्क अभियान जो  20 जून से 30 जून तक हर घर पहुंच कर पोस्टर एवं पंपलेट हर घर लगाना है एवं मोदी जी के द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी देना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  जिला मंत्री सह मंडल प्रभारी कुलामन साहू अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल को बूथ स्तर तक सशक्त एवं मज़बूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को संगठित कर मजबूत बनाया जा सकता है,और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री परम आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत कर देश को सशक्त और समृद्ध बनाया जा सकता है, भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार , कार्यकर्ताओं के मेहनत के बल पर  भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।

   

 मंडल कार्यसमिति कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री रामकुमार गुप्ता  ने किया। उक्त मंडल कार्यसमिति में उपस्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा मंडल प्रभारी सह जिला मंत्री कुलामन साहू एसटी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविंद भगत ओबीसी जिला अध्यक्ष त्रिवेणी साहू एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार मंडल महामंत्री रामकुमार गुप्ता मंडल उपाध्यक्ष पंचानंद पांडे मंडल मंत्री रंजीत गुप्ता भाजयुमो जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजेंद्र प्रसाद  युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गंगेश्वर यादव किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रघुनंदन सोनी एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष महावीर तुरी किसान मोर्चा जिला कार्यसमिति राजकुमार महतो एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मुंडा बूथ अध्यक्ष तुलसी प्रसाद  संजय गुप्ता  झाबर मुखिया  बासुदेव ओरावान  मुरली प्रसाद  विकाश मुंडा नकुल साव सहित मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे । 

Comments