The Dainik Aawaz News Ranchi:- फुटपाठ दुकानदारों ने निकाला विजय जुलुस
अलबर्ट एक्का चौक पर जश्न एवं आतिशबाजी
विदित हो कि उच्च न्यायालय मे चल रहे रिट संख्या डब्लू पी ( सी ) 717 ऑफ 2022 रौशन कुमार एंड अदर वर्सेज स्टेट ऑफ झारखंड मामले मे मोरहाबादी के फुटपाथ दुकानदारों के पक्ष मे फैसला सुनाया है एवं उन्हे 6 महीनों कि समयसीमा के अंदर वेंडर मार्केट बनाकर उनका पुनर्वास किया जाये ।
अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मोरहाबादी के फुटपाथ दुकानदारों ने आज पहले पहर मे अपनी दुकाने बंद रखी और अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया फिर मोरहाबादी रजिस्ट्री ऑफिस के पास एकजुट हुए ।
मोरहाबादी दुकानदार संघ के अध्यक्ष कुमार रौशन के नेतृत्व मे दुकानदार जुलुस के रूप मे निकले । बैंड बाजा के साथ सैकड़ों फुटपाथी पद यात्रा करते हुए उपायुत्त आवास , कचहरी चौक होते हुए अलबर्ट एक्का चौक पहुँचे । एवं भारी आतिशबाजी की । दुकानदारों ने मिठाइयाँ भी बाँटी ।
जुलुस मे मोरहाबादी दुकानदार संघ ज़िंदाबाद , मजदूर एकता ज़िंदाबाद , इंकलाब जिन्दाबाद आदि नारों से आसमान गुंजायमान रहा । इसके बाद दुकानदार वापस लौट गये ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मोरहाबादी दुकानदार संघ के अध्यक्ष कुमार रौशन , बीरु सिंह , नितेश यादव , शशांक तिर्की, महेश शाह ,रमेश साहू, राजेंद्र उरांव ,किरण देवी , रोहित कुमार , राकेश सिंह , राजेश कपूर सहित सैकड़ों कि संख्या मे दुकानदार मौजूद रहे ।

Comments
Post a Comment