The Dainik Aawaz News Ranchi:- डांस झारखण्ड ने किया समर कैंप का समापन समारोह
राजधानी रांची के रातू रोड में स्थित डांस झारखंड में हुआ समर कैंप का समापन समारोह। जहां बच्चों को अंतिम दिन समर कैंप सफलता पूर्ण के शुभ अवसर पर बच्चों को सर्टिफिकेट प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
1 सप्ताह का लगा यह समर कैंप रांची के हर कोने से बच्चे आए और अनेक हुनर की ट्रेनिंग डांस झारखंड में ली। इस सफलता पूर्ण कैंप का आयोजन करने के शुभ अवसर पर समिति के संचालक श्री राम जी को सम्मानित भी किया गया डॉ आरके चतुर्वेदी जी की ओर से।
साथी ही साथ बच्चों को यह भी बताया गया कला के क्षेत्र में अपने कदम को आगे बढ़ाएं और आने वाले समय में अपनी कला से मां-बाप और देश का नाम रोशन करें ।इसकी जानकारी समिति के संचालक श्री राम जी ने दिया मौके पर उपस्थित जयंत मिश्रा ने बताया हमारे यह समर कैंप आने वाले समय में भव्य रुप लेगा तथा रांची नहीं पूरे झारखंड में कैंप लगाने का हमारा प्रयास रहेगा। साथी ही साथ मुख्य संरक्षक श्री जितेंद्र सिंह जी ने बताया हमारा उद्देश्य इस गर्मी की छुट्टी में बच्चों को मेंटली और फिजिकली मजबूत रखने का इरादा था और आने वाले समय में भी रहेगा।


Comments
Post a Comment