The Dainik Aawaz News: Ranchi मोदी जी को आज पूरा विश्व अपना नेता मानता है : सरोज पाण्डेय
भारतीय जनता पार्टी हटिया विधान सभा की संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पाण्डेय ने मुख्य अतिथि के रूप अपने उद्बोधन में कहीं। उन्होंने कहा कि देश की छोटी छोटी जरूरतों से लेकर बड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए 140 से अधिक योजनाएं आज केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है। झारखंड में भी पिछले 9 वर्षो में सैकड़ों बड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारा गया जिसे हम सभी विकास तीर्थ के रूप में कार्यक्रम कर सार्वजनिक किया गया। पिछले 9 वर्षो में विपक्ष ने केन्द्र सरकार पर एक भी भ्रष्टाचार का मुद्दा नहीं उठा पाई क्योंकि इन वर्षो में पारदर्शिता के साथ सबका विकास हुआ किसी वर्ग के साथ कोई भेद भाव नहीं किया गया। प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि कल से हम सभी विशिष्ठ लोगो से मिलकर केन्द्र की उपलब्धियों की जानकारी देंगें। प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्त्ता कार्यक्रमों को करने के बाद इसकी रिर्पोटिंग भी करें।
हटिया के विधायक नवीन जयसवाल ने कहा कि जब राज्य में डबल इंजिन की सरकार थी तब करोड़ो रुपए की योजनाओं को मिनटों में स्वीकृत करा लेते थे हेमन्त सरकार में योजनाओं की फाइल पर धूल जमने लगी लगी है।
महानगर अध्यक्ष के.के. गुप्ता ने कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क अभियान में पुरी जिम्मेवारी के साथ लगनी है।21 जून को योग दिवस,23 जून को बलिदान दिवस एवं 25 जून को मन की बात एवं आपातकाल पर संगोष्ठी बड़े पैमाने महानगर में किया जायेगा जिसमें मोर्चा कार्यकर्ता बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे।
हटिया विधान सभा की संयुक्त मोर्चा सम्मेलन महानगर किसान मोर्चा द्वारा किया गया जिसकी अध्यक्षता करते लाल प्रमोद नाथ शाहदेव स्वागत भाषण दिए, महामंत्री नरेंद्र पाण्डेय ने संचालन किया एवं धन्यवाद ज्ञापन बलशाई महतो ने किया। इस अवसर पर गणेश मिश्रा,सीमा शर्मा, वरूण साहु,सीमा सिंह, नीरज सिंह, राकेश सिंह गुडडू, अनिता वर्मा, रोहित नारायण सिंह, रामलगन राम,अर्जून मुंडा, रामजी प्रसाद,सुवेश पाण्डेय,इंद्रजीत यादव, मुनेश्वर साहु,उमेश यादव, सीमा पासवान,रामाशीष तिवारी, बीना मिश्रा,पोतन यादव,संजय यादव, सचिन साहु आदि उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment