The Dainik Awaz News Ranchi : एक्सआईपीटी में न्याय एवं सुलह पर आयोजित हुआ एक जागरूकता अभियान
जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ़ पॉलिटेक्निक एंड टेक्नोलॉजी (एक्सआईपीटी), नामकुम, रांची, झारखंड में न्याय एवं सुलह पर एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गयाI इस मौके पर संस्थान के असिस्टेंट को-ऑर्डिनेटर फादर स्वर्ण तिग्गा ने विस्तार पूर्वक न्याय एवं सुलह पर अपने विचार प्रस्तुत किए। अपने व्याख्यान में उन्होंने बताया कि न्याय एवं सुलह व्यक्तिगत स्तर, सामुदायिक स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर कैसे समाज पर प्रभावी हो सकता हैI
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भाषण एवं चित्रकला का प्रदर्शन किय और इस विषय से सम्बंधित पोस्टर्स बनाये और जागरूकता फैलाईI संस्थान के को-ऑर्डिनेटर डॉक्टर प्रदीप केरकेट्टा एसजे एवं प्रभारी प्रिंसिपल श्री राज कुमार के दिशा-निर्देश में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी फैकल्टी एवं छात्रों ने सजीवता से भाग लिया।


Comments
Post a Comment