जमीन कारोबारी कमल भूषण के अकाउंटेंट को बाइक सवार अपराधियों ने मारी तीन गोली, मौत

 The Dainik Awaz News Ranchi:-  जमीन कारोबारी कमल भूषण के अकाउंटेंट को बाइक सवार अपराधियों ने मारी तीन गोली, मौत


Ranchi: राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित गैलेक्सी मॉल के पास एक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया गया है. गोली लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. बताया जा रहा है कि उसे चार गोली मारी गयी है.


युवक का नाम संजय कुमार है. बताया जाता है कि संजय कुमार जमीन कारोबारी स्व. कमल भूषण का सारा काम देख रहा था.


फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि युवक को क्यों गोली मारी गई है. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद सुखदेव नगर थाना प्रभारी विनोद कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं. सुखदेव नगर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है और अपराधियों की तलाश की जा रही है.


अपराधियों ने कनपटी में मारी गोली


घायल व्यक्ति अपनी बाइक से कहीं जा रहा था, उसी समय घात लगाये अपराधियों ने कनपटी में गोली मारी है. घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ है.

Comments