विधानसभा में लाया गया है जो छात्रों के लिए काला कानून , BJYM ने किया विरोध

 The Dainik Aawaz News:- झारखंड प्रतियोगी परीक्षा 2023 विधेयक 3 अगस्त को वर्तमान सरकार के द्वारा विधानसभा में लाया गया है जो छात्रों के लिए काला कानून का किया गया विरोध, चलाया गया राज्यव्यापी हस्ताक्षर अभियान।


लातेहार जिला के बरियातू प्रखंड अंतर्गत बारियातू प्लस टू हाई स्कूल में युवाओं के विरोध में जो काला कानून लाया गया है । उसमें बच्चों के बीच में प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी  एवं छोटू राजा जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में काला कानून के बारे में बताया गया है  युवा मोर्चा संदीप केशरी के नेतृत्व में कानून के बारे में बताया गया।

 


झारखंड प्रतियोगी परीक्षा 2023 विधेयक 3 अगस्त को वर्तमान सरकार के द्वारा विधानसभा में लाया गया है जो छात्रों के लिए काला कानून है, विधेयक में जो कोई भी छात्र प्रतियोगी सरकार द्वारा निकाले गए विज्ञापन के खिलाफ आंदोलन नहीं कर सकता है । आंदोलन करने पर छात्रों को 10 साल की सजा इतना ही नहीं इसके बाद कोई भी प्रतियोगिता में भाग लेने से वंचित कर दिया जाएगा। इस बिल के विरोध में राज्यव्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।  

इसमें मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा किसलय तिवारी जी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष छोटू राजा जी मंडल अध्यक्ष लव सिंह जी जिला युवा मोर्चा महामंत्री सूरज साह जी  बालूमाथ से सुनील पांडे जी जिला परिषद सदस्य रमेश राम जी  ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष देवनंदन प्रसाद जी उपाध्यक्ष किशोर प्रसाद जी मंत्री बृजमोहन राम जी जिला मंत्री दुलारचंद पासवान जी युवा मोर्चा महामंत्री प्रभु नारायण अभिषेक कुमार भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Comments