बालूमाथ:गणेशपुर के करीमट्टी टोला में हाथियों के झुंड के हमले से युवक बाल बाल बचा।
बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेशपुर पंचायत के करीमट्टी एवम एकचटिया में हाथियों के झुंड ने फिर अन्तंक मचा कर 2 घर एवम 1 उत्क्रमिक मध्य विद्यालय को धवस्थ करते हुए एक सोए युवक चरकू यादव उम्र 29 वर्ष पर सोने के दौरान पूरी दिवाल को गिरा दिया। युवक जैसे तैसे अपनी जान बजाते बजाते हुए वहा से भाग निकला।दिवाल गिर जाने से युवक चरकु यादव को अंदरूनी चोट आई है।
साथ ही साथ हरी यादव उम्र 55 एवम राजू ओरांव के घर में रखे अनाज चावल आलू धान बिहन इत्यादि को खा गए ।घर में रखे सारे सामान को तोड़ते एवम दिवाल गिर जाने से घर में रखे बर्तन बकस्का अलमारी बेड एवम खाद्य पदार्थ तक खा के बर्बाद कर दिए। गरीब परिवार के घर को नुकसान पहुंचने के कारण अब पीड़ित परिवार को इस बारिश में सर छुपाने का कोई स्थान नहीं। खाने पीने का सारा सामान एवं बर्तन तक नष्ट हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार पीड़ित के घर करीमाटी पहुंच पीड़ित परिवार से मिल मामले की जानकारी ली और मौके पर वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड भारत भूषण को घटना स्थल पर पहुंच बात कर घटना स्थल पर जल्द से जल्द पहुंचने के साथ पीड़ित परिवार के नुकसान का जायजा लेने की बात कही। वन विभाग के कार्य पर बहुत बड़ा सवाल उठता है आखिर वन विभाग सिर्फ मृतक को मुआवजा देने के लिए बना है या गरीब परिवार पर फर्जी केस कर पैसा कमाने का जरिया बना दिया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा ने कहा की वन विभाग एवं सरकार के इस रवैया से सुदूर छेत्र के ग्रामीण का जीना मुस्किल हो गया पिछली घटना में सरकार एवम वन विभाग के द्वारा पक्का मकान का वादा किया गया था जो अभी तक पूरा नहीं हुआ। पिछले 2 हफ्ता से हाथियों के झुंड के द्वारा मरंगलोइया पंचायत के हेब्ना बारा जिलांगा मरंगलोइयां में सैकड़ों किसानों के लगे फसल को चाट कर गए जिस लाखो का नुकसान हो गया। एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा की पीड़ित परिवार के दुख को देख और इस भ्रष्ट सरकार के पदाधिकारी सिर्फ लूट खसोट के लिए अपने पद पर बने हुए ।किसी को गरीब के प्रति अपनी जिमेदारी का एहसास नहीं है । अगर सरकार एवम वन विभाग का यही हाल रहा तो जल्द ही वन विभाग के खिलाफ हजारों के संख्या में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार गणेशपुर बूथ अध्यक्ष अनूप गुप्ता गणेशपुर मुखिया परमेश्वर ओरांव बिंदेश्वर ओरांव रमेश ओरांव श्याम यादव जागेश्वर यादव गोविंद ओरावन सुरेंद्र ओरावान सुकर ओरांव हरी यादव चारकु यादव भुनेश्वर यादव रोहित कुमार अभिनव कुमार सिंह समेत दर्जनों पीड़ित ग्रामीण मौजूद रहे।


Comments
Post a Comment