तेली घानी बोर्ड गठन की मांग लेकर तेली समाज की बैठक हुई संपन्न

The Dainik Aawaz News, Ranchi:  तैलिक साहु सभा की प्रेस वार्ता

आज दिनांक 25 अगस्त को झारखंड तैलिक साहु सभा की प्रेस वार्ता करमटोली स्थित प्रेस क्लब मे संपन्न हुई।


प्रेस वार्ता को संगठन के संरक्षक विजय साहु, दीपक कुमार, प्रदेश अध्यक्ष महेश महतो, प्रधान महासचिव मदन साहु, युवा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप साहु , रांची जिलाध्यक्ष कुमार रौशन साहु,युवा प्रदेश महासचिव राजकिशोर साहु ,प्रदेश मुख्यालय प्रभारी मदन प्रसाद , प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष साहु , प्रदेश सचिव संतोष नायक आदि ने सम्बोधित किया ।

      

 इस अवसर पर विजय साहु ने संगठन के इतिहास के बारे मे बताया कि अखिल भारतीय तेलिक साहु महासभा का गठन 1912 मे हुआ था । वर्त्तमान मे इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त छिरसागर हैँ , झारखंड मे चुनाव के बाद पहले निर्वाचित अध्यक्ष मुकेश कश्यप थे  , वर्तमान अध्यक्ष महेश महतो हैँ

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेश महतो ने प्रदेश कमिटी एवं  15 जिलों के संगठन के जिलाध्यक्षों की घोषणा की ।

     इस अवसर पर मदन साहूं ने कहा कि डुमरी चुनाव बाद सभी प्रमंडल मे प्रमंडलीय सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा । जिसके बाद झारखंड के लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव मे तेली हित की बात करने वाले राजनितिक दल को समर्थन पर मुहर् लगेगी ।

       युवा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप साहु ने झारखंड के चालीस लाख तेली समाज की आबादी को सत्ता मे राजनैतिक भागीदारी मिलनी चाहिए ।

 रांची जिलाध्यक्ष कुमार रौशन ने तेली समाज के विकास हेतु सरकार से जल्द से जल्द तेली घानी बोर्ड गठन की मांग की । 

मौके पर 27% आरक्षण लागु करने हेतु आंदोलन तेज़ करने पर सहमति बनी । साहु सभा ने तेली समाज के अग्रणी व्यवसायियो की लगातार हत्या पर आक्रोश जताया गया 

  इस अवसर पर मुख्य रूप से संरक्षक विजय साहु, दीपक कुमार, प्रदेश अध्यक्ष महेश महतो, प्रधान महासचिव अधिवक्ता मदन कुमार युवा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप साहु , रांची जिलाध्यक्ष कुमार रौशन साहु,युवा प्रदेश महासचिव राजकिशोर साहु ,प्रदेश मुख्यालय प्रभारी मदन प्रसाद , प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष साहु , प्रदेश सचिव संतोष  नायक , प्रदेश कार्यालय प्रभारी मदन प्रसाद , अधिवक्ता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री अमृत राम साहु, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सीटू गुप्ता , युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष दिलीप साहु , चद्रशेखर नायक , कोषाध्यक्ष ललित नारायण साहु , बोकारो से काशी साहु, खूंटी से बंधू गंझु,  हज़ारीबाग से बिनोद साहु, गिरिडीह से बालगोविंद साहु , देवघर से रतन साह , गोड्डा से दिलीप साह , चतरा से जीवलाल साहु, गुमला से संदीप नाग, पूर्वी सिंघभूम से रविंद्र प्रसाद ,सरायकेला खरशावा से तारापादो साहु, पूर्वी सिंघभूम से विद्याधर साहु, धनबाद से जगदीश साहु , लोहरदगा से रामनन्दन साहु  आदि मौजूद रहे

Comments