Ranchi: 'आदिवासी हमारे साथ, भाजपा भ्रम फैला रही...' CM हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद इरफान अंसारी ने किया दावा
आदिवासी समुदाय को लेकर अपने ताजा बयान को लेकर विवादों में आए जामताड़ा के कांग्रेस विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने दावा किया है कि आदिवासी राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन के साथ हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासियों को अगर उनके किडनी की जरूरत पड़ी तो वे दे देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा तिकड़म में जुटी है और भ्रम फैला रही है। आदिवासी इनके झांसे में आने वाले नहीं हैं।
आदिवासी समुदाय को लेकर अपने ताजा बयान को लेकर विवादों में आए जामताड़ा के कांग्रेस विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने दावा किया है कि आदिवासी राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन के साथ हैं।उन्होंने कहा कि आदिवासियों को अगर उनके किडनी की जरूरत पड़ी तो वे दे देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा तिकड़म में जुटी है और भ्रम फैला रही है। आदिवासी इनके झांसे में आने वाले नहीं हैं।
विवादित टिप्पणी पर मुख्यमंत्री से क्या बोले इरफान
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कांग्रेस विधायक ने उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया है। साथ ही आदिवासियों पर दिये अपने बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने के बारे में भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जानकारी दी। इरफान अंसारी ने बताया कि उन्होंने बाबूलाल मरांडी पर टिप्पणी की थी, लेकिन इन लोगों ने वीडियो को काट-छांटकर प्रसारित किया है।
भाजपा आईटी सेल मेरे पीछे पड़ी रहती है: इरफान अंसारी
इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा की आईटी सेल उनके पीछे पड़ी रहती है, क्योंकि वे इनके सांप्रदायिक एजेंडे को लोगों के सामने लाते रहते हैं। यही वजह है कि उनकी टिप्पणी को गलत तरीके से प्रचारित किया गया। उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
इरफान अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें क्षेत्र में जाकर काम करने का निर्देश दिया है। भाजपा का शुरू से ही यही काम रहा है। भाजपा वाले कितने तिकड़मबाज हैं, यह सबको मालूम है।
उन्होंने कहा कि जनता सबकुछ देख और समझ रही है। भाजपा नेताओं के पास कोई काम नहीं रह गया है। ये लोग दिन-रात हमारे नेताओं की छवि को खराब करने में जुटे रहते हैं। आदिवासी समाज हमारे साथ है।
मणिपुर हिंसा पर क्या बोले इरफान
इरफान अंसारी ने कहा कि मध्य प्रदेश की घटना और मणिपुर की घटना को लेकर मैंने भाजपा को कटघरे में खड़ा करने का काम किया था। बाबूलाल से पूछा था कि आप शांत और चुप क्यों बैठे हैं? आपका अब तक कोई बयान क्यों नहीं आया है? सेकुलर का वोट लेकर आप विधायक बने और भाजपा में जाकर सेक्युलर लोगों के खिलाफ ही जहर उगलने लगे। अगले चुनाव में भाजपा का खाता नहीं खुल पाएगा।
.jpg)
.jpg)
Comments
Post a Comment