Chandrayaan-3 से कैसा नजर आता है चांद? ISRO ने जारी किया वीडियो

 Chandrayaan-3 से कैसा नजर आता है चांद? ISRO ने जारी किया वीडियो


इसरो ने रविवार को चंद्रयान-3 से बनाया गया चांद का वीडियो जारी किया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने वीडियो को ट्विटर पर चंद्रयान -3 मिशन चंद्रमा जैसा कि चंद्रयान-3 द्वारा चांद की कक्षा में प्रवेश के दौरान देखा गया के कैप्शन के साथ शेयर किया है। वीडियो में चंद्रमा को नीले हरे रंग में कई गड्ढों के साथ दिखाया गया है।

बेंगलुरु,  चंद्रयान-3 के चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने के एक दिन बाद इसरो ने रविवार को चांद का 'चंद्रयान-3 द्वारा देखा गया' वीडियो जारी किया।


अंतरिक्ष एजेंसी ने वीडियो को कैप्शन के साथ डाला, "चंद्रयान -3 मिशन: चंद्रमा, जैसा कि चंद्रयान -3 द्वारा चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश के दौरान देखा गया।''

Comments