दुर्गापूजा मोहत्सव 2023 को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

 The Dainik Aawaz News:- श्री महावीर मंडल राँची के द्वारा श्री दुर्गापूजा मोहत्सव 2023 को सफल बनाने के लिए सभी छेत्र के दुर्गापूजा समितियों के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न।


आज दिनांक 30/09/2023 को श्री महावीर मंडल राँची के द्वारा श्री दुर्गापूजा मोहत्सव 2023 को सफल बनाने के लिए सभी छेत्र के दुर्गापूजा समितियों के पदाधिकारियों , युवा दस्ता , औद्योगिक दुर्गापूजा समिति , ग्रामीण दुर्गापूजा समिति एवं सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के साथ अहम बैठक सम्पन्न हुई ।


बैठक में मुख्यरूप से श्री महावीर मंडल राँची के पूर्व अध्यक्ष श्री हीरालाल साहू ,युवा दस्ता के संस्थापक श्री राजीव रंजन मिश्रा ,सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के अकील उर रहमान , जिला दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष श्री अशोक चौधरी  , औद्योगिक दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश सिंह एवं चैती दुर्गापूजा समिति के गोपाल पारीक , श्री महावीर मंडल राँची के ललित ओझा एवं सामाजिक कार्यकर्ता रमेश सिंह उपस्थित थे ।

बैठक में आए सभी अतिथियों एवं पूजा समिति के पदाधिकारियों का भव्य स्वागत माला पहनाकर , अंगवस्त्र देकर एवं चुनड़ी ओढाकर किया गया ।

बैठक की अध्यक्षता श्री महावीर मंडल राँची के अध्यक्ष श्री अशोक पुरोहित , संचालन श्री कैलाश केसरी एवं धन्यवाद ज्ञापन लंकेश सिंह ने की ।

बैठक में आए सभी पूजा समितियों ने अपनी अपनी समस्याओं से अवगत कराया । 

बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया दिनांक25/10/2023 को सभी पूजा समितियों के द्वारा सामूहिक विषर्जन किया जाएगा ।

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रतिनिधि मंडल जिला प्रशासन से मिलकर समस्याओ से अवगत कराएगा ।

बैठक में पूजा समितियों ने बताया कि श्री दुर्गापूजा मोहत्सव के दौरान जिला प्रशासन द्वारा पेयजल , बिजली व्यवस्था , ट्रैफिक व्यवस्था , पूजा पंडाल एवं मंदिरो से जुड़े जजर मार्गो को दुरुस्त करने एवं चलंत शौचालय की व्यवस्था जैसी समस्याओं को सामने रखा जाएगा ।


बैठक में मासूम गद्दी , हेम सिंह , राजेन्द्र सिंह , नकुल तिर्की , राहुल सिन्हा चंकी , बिपिन सिंह ,संजय सहाय सुमित , शेखर प्रसाद , जय प्रकाश वर्मा , विश्वजीत घोष , बलराम प्रसाद , सुमित साहू , दुर्गा कुमार , हेमंत कुमार , मनोज भगत , बलराम जैस्वाल , धीरेन्द्र सिंह बमबम , विष्णु नंदन कुमार , अनिल भारती , शत्रुघन कुमार , सोनू ओझा , मंटू दुबे , रवि कुमार महतो , सूर्य कुमार पासवान सहित दर्जनों दुर्गापूजा समिति के छेत्रीय पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Comments