The Dainik Aawaz News:- उद्यमी जागरूकता कार्यक्रम का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन
आज दिनांक 27/9/2023 को भारतीय उद्यमिता संस्थान अहमदाबाद के द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग के तत्वावधान में राँची के पुनदाग स्थित सामुदायिक भवन में उद्यमी जागरूकता कार्यक्रम का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है साथ ही विभिन्न प्रशिक्षण के द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।
भारतीय उद्यमिता संस्थान अहमदाबाद इस कार्यक्रम को महिलाओं के साथ बड़े स्तर पर विभिन्न जगहों में आयोजन कर महिलाओं को जागरूक कर रही है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह में 60 से अधिक महिलाओं ने भाग लेकर आजीविका के क्षेत्र में अपनी अपनी बातों को रखा। इस कार्यक्रम में भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर पंकज भारती ने संस्थान के बारे में विस्तारपूर्वक बताया और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया।
उद्धघाटन समारोह में मुख्य रूप से अतिथि के रुप में DAV स्कूल हेहल राँची के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार मिश्रा ने भाग लिया और साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर होने के लिए संस्थान के तरफ से होने वाले सभी गतिविधियों को सराहा और महिलाओं को आत्मनिर्भर होने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम में सभी लोगों ने ध्यानपूर्वक जानकारी लिया और आने वाले दिनों में आत्मनिर्भर होने की बात कही। भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर पतंजलि चौधरी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए और अपनी बातों को रखा और महिलाओं की सभी क्षेत्र में हिस्सेदारी होने की बात और स्वरोजगार से जुड़ने हेतु बताया। "नारी सर्वत्र पूज्यते" के साथ ही इस कार्यक्रम का समापन हुआ।



Comments
Post a Comment