हुम्बू (हेरहंज) में हाथियों ने बीती रात रौंदा लाखों रुपए की धान, मक्का, टमाटर की फसल, किसानों में रोष
नीजी तलाब को भी नुकसान पहुंचाया
DFO से किसानों ने की मुआवजा दिलाने का आग्रह
हेरहंज (बालूमाथ) हेरहंज रेंज के जंगल में डेरा जमाए हाथियों ने दिनांक 28 सितंबर 2023 गुरुवार की बीती रात्रि में हुम्बू गांव के किसानों की करीब 7 - 8 एकड़ भुमि में लगे लाखों रुपए की धान, मक्का, टमाटर की फसल को रौंद डाला है। इससे किसानों में भारी रोष है।
हुम्बु गांव निवासी किसान शौकत खान, हसीब खान, अफसर खान, अयुब खान ने बताया कि उनका खेत हुम्बू गांव के बगल में मलती के पास है। गुरुवार रात को जंगल से निकले हाथियों के झुंड ने धान, मक्का, टमाटर की फसल को तबाह कर दिया है। नीजी तलाब को नुक्सान पहुंचाया है।
झुंड में करीब 25 - 26 की संख्या मे हांथी हैं।
शुक्रवार की अहले सुबह जब खेत पहुंचे तो देखा कि हाथियों द्वारा फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया गया है।
किसानों ने बताया कि किसी तरह कर्ज उधार कर फिलहाल ही हजारों रुपए की खाद्य फसल में डाले थे लेकिन हाथियों ने सबकुछ तबाह कर दिया है।
किसानों का कहना है कि हेरहंज रेंज में हाथीयों की झूंड कई माह से डेरा जमाए हुए हैं।
डीएफओ से किसानों ने हांथी द्वारा तबाह किए गए फसल की मुआवजा दिलाने का आग्रह किया है।
किसान अफसर खान का मोबाइल नंबर - 7381689786


Comments
Post a Comment