पंडरा रांची से भू-माफिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 दैनिक आवाज राँची :पंडरा में आदिवासी जमीन को फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराने वाले भू-माफिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार



पंडरा में आदिवासी जमीन को फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराने वाले भू-माफिया चंद्रभूषण सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पंडरा ओपी की पुलिस ने कार्रवाई की।

 इस दौरान डोरंडा थाना क्षेत्र के रहने वाले चंद्र भूषण सिंह को गिरफ्तार किया है। चंद्र भूषण सिंह पर आरोप है कि हेहल सीओ के सहयोग से करीब साढ़े चार एकड़ आदिवासी जमीन को संजय साहू नाम के व्यक्ति से रजिस्ट्री करा लिया, इस मामले में भूषण प्रसाद सिंह के खिलाफ पंडरा ओपी में बीते 24 मई 2017 को कांड संख्या 260 /17 दर्ज किया गया था।

Comments